सोहेल और सीमा ने की थी 1998 में भागकर फिल्मी स्टाइल में शादी

डेस्क। बॉलीवुड के भाई जान, सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा सचदेह ने अलग होने का मन बना लिया है। और तलाक की अर्जी भी दी है। जबसे यह खबर सामने आई हर कोई बहुत हैरान हो गया है। सोहेल खान और सीमा ने 24 साल पहले शादी की थी और दोनों के दो बेटे निर्वान खान और योहान खान हैं।

सोहेल, सलमान खान के छोटे भाई हैं। सोहेल और सीमा की तलाक की खबरों के बीच एक नया अपडेट सामने आया है। इस खबर के बाद सीमा ने अपने अकाउंट पर कई बदलाव किए हैं। उन्होंने अपनी प्रोफाइल से खान सरनेम हटा दिया है और अपने प्रोफाइल पर अपना पहले वाला नाम सीमा किरण सजदेह कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि नया हैंडल सीमा किरण सजदेह है, जबकि उनका पिछला हैंडल सीमाखान76 था।

सीमा ने सोशल मीडिया पर अपना नाम बदलने के बाद इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर जिसमें उन्होंने लिखा है कि आखिरी में सब कुछ चला जायेगा। ये जानने की जरूरत नहीं है कि कैसे, बस आपको यकीन करना ही होगा।

वैसे तो सीमा और सोहेल की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी के जैसी है। सीमा की सोहेल से पहली मुलाकात तब हुई थी जब वह मुंबई में करियर बना रही थीं। सोहेल और सीमा को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था। पर दोनों के ही घरवालों को ये रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। इसके बाद साल 1998 में सोहेल खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जब प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई। इसी दिन सोहेल ने सीमा से घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में फिल्मी स्टाइल में शादी की थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *