बालीवुड के किंग खान का फिल्मी करियर कुछ सालों से ठीक नहीं चल रहा है। एक के बाद एक फिल्म फ्लाप होने के बाद किंग खान कुछ अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। फिल्म ‘जीरो’ के फ्लॅाप होने के बाद से शाहरुख खान काफी परेशान हैं। और इसके बाद से उन्होंने अभी तक कोई भी फिल्म साइन नहीं की है।
इसके अलावा कई खबरों के मुताबिक वो डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं। शाहरूख खान का फिल्मी करियर पिछले कुछ सालों से अच्छा कमाल नहीं कर पा रहा है और शायद यही वजह है कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।
फिलहाल अभी तक इस बात पर शाहरूख खान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नही आई है।लेकिन हाल में पत्रकार उमेर संधु ने ट्विटर ट्वीट करते हुए लिखा,’रेड चिलीज से मिली खबरों के मुताबिक किंग खान डिप्रेशन का शिकार हो गए हैं।
— Umair Sandhu (@UmairFilms) September 30, 2019
यहां तक कि एक के बाद एक फ्लॅाप फिल्में होने के कारण स्टार ने खुद को घर में कैद कर लिया है। उन्हें पैनिक अटैक भी आ रहे हैं। साथ ही वह एंटी डिप्रेशन की गोलियां खा रहे हैं। शाहरुख दुआ करते हैं कि आप जल्दी ठीक हो जाएं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, ये कहना तो मुश्किल है।
लेकिन उनका हर फैंस यही उम्मीद कर रहा है कि वो जल्द ही फिल्मी पर्दे पर वापसी करेंगे। और तो और अब उनके फैंस ट्विटर पर लगातार उनसे उनकी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट करने की रिक्वेस्ट भी कर रहे हैं।
Leave a Reply