मुंबई। देश भर में इन दिनों मी टू मूवमेंट, की लहर काफी तेज हो चुकी है और नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर, सुभाष घई, साजिद खान जैसे कई बड़े सिलेब्रिटीज पर सेक्शुअल हैरसमेंट के आरोप लगाए गए हैं।
इनमें से ज्यादातर महिलाओं के साथ ये घटनाएं काफी पहले घट चुकी हैं और इन्हें ऐसे लोगों के खिलाफ बोलने में काफी वक्त लग गया। मी टू मूवमेंट को बालीवुड में जहां भरपूर समर्थन मिल रहा है, वहीं एक एक्ट्रेस ऐसी भी हैं, जिन्हें ये सब बकवास लगता है. उनके मुताबिक मी टू मूवमेंट बकवास है. ऐसा किसी और ने नहीं बल्कि बिग बॉस फेम शिल्पा शिंदे ने कहा है।
एक इंटरव्यू के दौरान शिल्पा शिंदे ने कहा- आपको ऐसे मामले पर घटना के वक्त ही बोलना चाहिए था. ये बेहद सिंपल है, मुझे भी ये सबक मिला है. जब होता है तभी बोलो, बाद में बोलने का कोई फायदा नहीं है. ये सब व्यर्थ है.
वे कहती हैं, बाद में आपकी आवाज को कोई नहीं सुनेगा, सिर्फ कंट्रोवर्सी होगी और कुछ नहीं. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में सब कुछ आपसी सहमति से होता है, ये एक लेन-देन की पॉलिसी है।
इंडस्ट्री खराब नहीं है और ना ही अच्छी है, हर जगह ये सब चीजें होती हैं. आज महिलाएं जोर-शोर से आवाज उठा रही हैं, मैंने पहले भी कहा था कि इंडस्ट्री में रेप नहीं होता है, जबरदस्ती नहीं होती. जो भी होता है वे आपसी सहमति से होता है. अगर आप तैयार नहीं हो तो छोड़ दो।
Leave a Reply