मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां गुरुवार देर रात 1.52 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जो निगेटिव आया था। सरोज खान 72 साल की थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाया।
फिल्म इंडसट्री को आज एक और झटका लगा है। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का मुंबई के बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में निधन हो गया है। सरोज खान के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। सरोज खान को कुछ निधन पहले सांस लेने में शिकायत के बाद बांद्रा स्थित गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही वो ठीक हो गई थीं और अपने घर वापस आ गई थीं। इस बात की पुष्टि उनके घरवालों ने की थी। लेकिन अब सरोज ख़ान कार्डियक अरेस्ट की वजह से हमारा साथ छोड़कर चली गई हैं। कोरियोग्राफर की उम्र 72 साल थी।
आपको बता दें कि फ़िल्म इंडस्ट्री में डांस का जलावा दिखाने वाली सरोज ख़ान का असली नाम निर्मला नागपाल था। वह भारत-पाक विभाजन के बाद भारत आई थीं। उन्होंने महज 3 साल की उम्र में बतौर बाल कलाकार अपना काम शुरू कर दिया था। सरोज ने अपने डांस टीचरर सोहनलाल से ही शादी की थी। वहीं, अगर करियर की बात करें, तो सरोज ने आखिरी बार कलंक फ़िल्म बतौर कोरियोग्राफार काम किया था। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा और माधुरी दीक्षित जैसे बेहतरनी डांसर को अपने कला से नवाज है।
- सरोज ख़ान ने अपनी करियर में कई शानदारा फ़िल्में की। बाल कलाकार के रूप में करियर की शुरुआत करने वाली सरोज ख़ान की आखिरी फ़िल्म कलंक रही। इस फ़िल्म में उन्होंने अपनी फेवरेट स्टूडेंट माधुरी दीक्षित को कोरियोग्राफ किया।
-
सरोज ख़ान के जाने से फ़िल्म इंडस्ट्री को काफी गहरा झटका लगा है। एक के बाद एक आ रही दुःखद ख़बर से फ़िल्म इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं। सरोज ख़ान के जाने के बाद बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर आम आदमी तक सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने श्रद्धांजलि दे रहा है। एक्टर सुनील ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘सरोज खान जी की निधन के खबर से सदमे में हूं। उनके जाने से एक युग समाप्त हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’ पढ़िए पूरी ख़बर-
-
कोरोना वायरस की वजह से मुंबई के हालात देखते हुए सरोज ख़ान का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा। कोरियोग्राफर का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से सीधा मिड चौकी चारकोप कब्रिस्तान ले जाया गया है।
-
सरोज खान के जाने से उनके फैंस को झटका लगा है। सोशल मीडिया पर ट्वीट कर फैंस सरोज खान को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और कह रहे हैं कि लेजेंड्स कभी नहीं मरते।
Leave a Reply