Sana Khaan ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया शॉकिंग खुलासा , कहा-उसने इस लड़की को कर दिया था प्रेग्नेंट

Sana Khaan ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया शॉकिंग खुलासा , कहा-उसने इस लड़की को कर दिया था प्रेग्नेंट

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल सना खान (Sana Khaan) ने कुछ दिनों पहले ही एक्स ब्वॉयफ्रेंड और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस (Melvin Louis) के साथ ब्रेकअप की ख़बरों पर पक्की मुहर लगाई थी। इसके सना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मेलविन लुइस पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है।

इस पोस्ट में सना ने बताया है कि मेलविन लुइस के एक स्टूडेंट के साथ रिश्ता था और वो उसके साथ फ़्लर्ट करते थे। इंस्टाग्राम पर लाइव आकर मेलविन को लेकर हर एक बात बताई। उन्होंने बताया कि कैसे मेलविन अपनी टीम की लड़कियों के साथ मिलकर उन्हें चीट कर रहे हैं। लाइव के दौरान सना काफी इमोशनल हो गई थीं और उन्होंने लाइव बंद कर दिया था। लाइव के बाद सना ने एक पोस्ट कर लिखा, मैं ये जानकर बहुत शॉक्ड हूं कि उसने एक छोटी लड़की को प्रेग्नेंट कर दिया था। वह स्टूडेंट्स के साथ फ्लर्ट करता रहा था।

सना ने इससे पहले एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, मैं मेलविन से अलग हो चुकी हूं क्योंकि वह मुझे धोखा दे रहा था। मैंने उसे पूरे दिल से प्यार किया था और मैं उसके लिए प्रतिबद्ध थी। बदले में मुझे जो मिला, उसने मुझे विचलित किया और हिला दिया। कुछ दिनों पहले, मुझे फील हुआ कि वह कुछ और करने के मूड में है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sana Saeed ने भी अपनी Hotness से सोशल मीडिया पर लगा दी आग, Bold तस्वीरें आपको भी कर देगा पागल!

चूंकि मुझे संदेह था, इसलिए मैंने उसका मोबाइल फोन लिया, जिसे उसने मुझसे वापस ले लिया और मैसेज मिटाने शुरू कर दिए। जब मुझे एहसास हुआ कि लोगों ने मुझे उसके बारे में जो भी बताया था, वह सच था, और मैंने रिश्ता खत्म कर दिया। वास्तव में, मुझे पता चला है कि वह पहले से किसी और के साथ आगे बढ़ चुका है। मुझे पता है कि लड़की कौन है, लेकिन उसका नाम प्रकट करना मेरे लिए ठीक नहीं है।

 

https://www.instagram.com/p/B8x3VQyABy-/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/B8YIIf2ACoO/?utm_source=ig_web_copy_link

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *