खुद से 24 साल छोटी लड़की के इश्क में मदहोश हुए सलमान खान

मनोरंजन– सलमान खान की लोकप्रियता का जवाब नहीं। लोग इन्हें बेहद पसंद करते रहते हैं। वही अगर हम सलमान खान की शादी के बारे में बात करे तो हर कोई इन्हें दूल्हा बनता देखना चाहता है। सलमान खान के चाहने वाले हमेशा यही दुआ करते हैं कि भाईजान जल्दी से शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं।
वही अब खबर आ रही है कि सलमान खान को इश्क हो गया है। वह इस समय पूजा हेगड़े के प्यार में मदहोश हैं और दोनो इस समय एक साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। सलमान खान और पूजा हेगड़े के रिश्ते के बारे में यह बात 
उमैर संधू ने ट्वीट कर कही है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा- ब्रेकिंग न्यूज, टाउन में नए कपल! मेगास्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है! उनके प्रोड्क्शन हाउस ने पूजा को अगली 2 फिल्मों के लिए साइन भी किया है! इन दिनों दोनों एक साथ समय गुज़ार रहे हैं। उमैर ने आगे बताया कि ये खबर सलमान खान से जुड़ी करीबी सूत्रों से कंफर्म्ड है।

 

जानकारी के लिये बता दें पूजा हेगड़े सलमान खान से उम्र में 24 साल छोटी हैं। अभी वर्तमान में सलमान खान की उम्र 56 साल है। लेकिन वह काफी फिट रहते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *