सोनू के पिता के चोरी हुए 72 लाख रुपये

मनोरंजन- सिंगर सोनू निगम के पिता अगम निगम के 72 लाख रुपये चुराने के मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जिस व्यक्ति पर चोरी का इलजाम लगा है। वह सोनू निगम के पिता का पुराना ड्राइवर रहा है। सोनू के पिता मुंबई के अंधेरी इलाके में रहते हैं। चोरी की शिकायत सोनू निगम की बहन ने दर्ज करवाई है।
ड्राइवर का नाम रेहान बताया जा रहा है। व्यक्ति ने तकरीबन 8 माह तक सोनू निगम के घर में काम किया। रेहान के व्यवहार से सोनू के पिता असंतुष्ट थे। उन्होंने उसे अभी हाल ही में नौकरी से निकाल दिया।
सोनू के पिता ने बताया उनके डिजिटल लॉकर से 72 लाख रुपये गायब हुए हैं। यह रकम दो दिनों में चोरी हुई। पहले दिन लॉकर से 40 लाख और दूसरे दिन 32 लाख रुपये गायब हुए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में रेहान को दोनों दिनों फ्लैट से बैंग लेकर निकलते हुए देखा गया है। सोनू के पिता का कहना है कि रेहान में नकली चाबी की मदद से उनके फ्लैट में चोरी की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *