डेस्क। बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा लंबे समय बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करने वाले हैं। बता दें जेनेलिया करीब दस साल बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं वहीं वह आखिरी बार रितेश देशमुख के साथ फिल्म तेरे नाल लव हो गया में दिखी थीं।
अब एक बार फिर दोनों साथ में नजर आने वाले हैं बता दें रितेश-जेनेलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर मम्मी का पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म के ट्रेलर रिलीज का ऐलान भी किया है।
रितेश देशमुख इस पोस्टर में अपना बेबी बंप दिखाते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस फिल्म को भूषण कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म के पोस्टर को काफी पसंद भी किया जा रहा है। वहीं अब फिल्म के पोस्टर पर बॉलीवुड एक्टर कमाल आर. खान ने कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने मेकर्स पर पोस्टर चोरी का आरोप लगाया हैं। केआरके ने हॉलीवुड फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि ‘फिल्म मेकर्स की क्रिएटिविटी की हद तो देखो। अंग्रेजी फिल्म को साउथ वालों ने कॉपी किया और साउथ वालों की फिल्म को कॉपीवुड वालों ने अब कॉपी किया और ये सब होने के बाद भी वो बिना किसी शर्म के खुद को फिल्म मेकर कह रहें हैं।
इसी के साथ कमाल आर. खान ने एक अन्य ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘वैसा तो भाई रितेश किसी भी कहानी के बारे में सब कुछ जानते है तो आप उन्हें कोई भी स्क्रिप्ट सुनाओ और वह आपको 10 सुझाव देगें, पर जब फिल्म के लिए हां करते हैं तो उस वक्त क्या वो सपने मैं चले जाते हैं। इसी कारण से वो ऐसी फिल्में करते हैं।
इसके बाद केआरके ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि ‘अगर मेकर्स ऐसी फिल्में बनाते हैं तो फिल्म निर्माता किसी को दोष कैसे दे सकते हैं वहीं जो ऐसी फिल्में बनाता हो, उस बॉलीवुड को बर्बाद होने से तो भगवान भी नहीं बचा पाएंगे।’
Leave a Reply