राजू श्रीवास्तव को अटैक से अब तक नहीं आया होश, डॉक्टर्स ने बताई बड़ी बात

डेस्क। एक्टर और मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को हाल ही में दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उनको दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसी कड़ी में अब राजू श्रीवास्तव को वेंटिलेटर पर रखा गया है और हाल ही में कॉमेडियन की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट में यह सामने आया है, कॉमेडियन अभी भी बेहोश हैं यहां तक कि, दिल का दौरा पड़ने के बाद से अभी तक उन्हें होश नहीं आया।

राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने हाल ही में मीडिया को यह जानकारी देते हुए बताया कि बड़े भाई को हार्ट अटैक आने के बाद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, और तभी से उन्हें होश नहीं आया। 

जानकारी के लिए बता दें कि दीपू श्रीवास्तव ने डॉक्टरों के हवाले से यह बताया है कि राजू श्रीवास्तव की हालत काफी चिंताजनक है और फिलहाल उन्हें आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को होश में लाने की भरकस कोशिश में लगे हैं पर अब तक उन्हें होश नहीं आया।

ईटाइम्स की रिपोर्ट की माने तो हाल ही में राजू की बेटी अंतरा ने यह बताया है कि वो अब भी गंभीर हालत में है तथा अस्पताल में भर्ती है। 

वहीं डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में कर रहे हैं। उनकी हालत ना तो पहले से बेहतर हुई है और ना ही खराब, वह स्थिर है और स्वस्थ को लेकर कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *