Priya Prakash ने ‘ताल से ताल मिला’ के Song पर किया ऐसा जोरदार डांस, बार-बार देखा जा रहा Video

[object Promise]

प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो से एक बार फिर धूम मचाकर रख दी है। प्रिया प्रकाश वारियर ने अपने इंस्टाग्राम अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है । इस डांस वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर ऐश्वर्या राय  की फिल्म ‘ताल’ के सॉन्ग ‘ताल से ताल मिला’ पर डांस करती नजर आ रही हैं । इस वीडियो में प्रिया प्रकाश वारियर  बैठे-बैठे डांस कर रही हैं, और अपने एक्सप्रेशंस के साथ खेल रही हैं।

 

प्रिया प्रकाश वारियर  ऐश्वर्या राय  ने इस डांस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘कुछ नया करने की कोशिश! मैं जानती हूं कि मैंने कोरियोग्राफी के साथ बिल्कुल भी न्याय नहीं किया है, इसलिए गलतियों को नजरअंदाज कर दें। मैं एक कोशिश कर रही हूं, और उम्मीद करती हूं कि यह आपको पसंद आएगा.’ प्रिया प्रकाश वारियर के इस डांस वीडियो को अभी तक लगभग 3 लाख 75 हजार बार देखा जा चुका है, और फैन्स खूब कमेंट भी कर रहे हैं।

बता दें कि प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) ने ‘विंक और फायर गन’ के इशारे से सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल की थी। वीडियो और फोटो आने के बाद प्रिया प्रकाश वारियर की फैन फॉलोइंग इस कदर बढ़ी कि इंस्टाग्राम पर उनके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए थे। प्रिया प्रकाश वारियर की एक्टिंग को सबसे ज्यादा फिल्म ‘ओरू अदार लव’ में सराहा गया था। हालांकि, वह जल्द ही ‘श्रीदेवी बंगलो’ और ‘लव हैकर्स’ के जरिए बॉलीवुड में भी एंट्री करने वाली हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *