अब जेठालाल का क्या होगा, Babita Ji ने शो को किया अलविदा !

छोटे पर्दे पर सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडी शोज में से एक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नजर आने वाले वैसे तो सभी किरदार अपने आप में अहम रोल में रहते हैं. वहीं, बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं. अब एक बार फिर मुनमुन को लेकर हैरान करने वाली खबर आ रही है.

दरअसल, मुनमुन को पिछले कुछ वक्त से शो में नहीं देखा जा रहा. कहा जा रहा है कि वह शूटिंग के सेट पर ही नहीं पहुंच रहीं. रिपोर्ट्स के अनुसार एक महीने पहले ही शो की टीम दमन में शूटिंग खत्म कर लौटी है. इसके बाद से ही शूटिंग मुंबई में चल रही है. खबर है कि मुनमुन के किरदार को लेकर कोई स्क्रिप्ट भी नहीं लिखी जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले दिनों मुनमुन अपने एक बयान की वजह से विवादों में फंस गई थीं. इसके बाद से ही वह शो से नदारद हैं. ऐसे में अब कहा जा रहा है कि मुनमुन दत्ता जल्द ही शो को अलविदा कह चुकी हैं.

हालांकि, इन खबरों पर उनकी कोई प्रतिक्रिया भी सामने आई है. हालांकि, उनके फैंस इस खबर से काफी निराश हो रहे हैं. बता दें कि शो में जेठालाल को उनके साथ अक्सर फर्ल्ट करते देखा जाता है, जो दर्शकों को भी बहुत मनोरंजक लगता है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *