छाया मोनालिसा का भोजपुरी गाना ‘मैं सबाब बंगाल की’
भोजपुरी गाना ‘मैं सबाब बंगाल की’ का विडियो सोशल मीडिया पर दर्शकों के बीच रिलीज हो चुका है। गाने को अलका झा और छोटे बाबा ने गाया है जबकि इसके बोल सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं और संगीत छोटे बाबा ने दिया है।
‘मैं शबाब बंगाल की’ गाने में अदाकारा मोनालिसा और राकेश मिश्रा ने परफॉर्म किया है। गाने में भोजपुरी फिल्मों की हिट ऐक्ट्रेस मोनालिसा शानदार डांस मूव्स करती हुई नजर आ रही हैं। यह गाना भोजपुरी फिल्म ‘दुश्मन सरहद पार के’ का है। इसके निर्देशक रवि सिंहा हैं। इस गाने में मोनालिसा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना है। वहीं राकेश उनकी अदाएं देख कर फिदा हुए जा रहे हैं। इस गाने में दोनों की बोल्ड केमेस्ट्री देखने को मिल रही है। इस बोल्ड भोजपुरी गाने का वीडियो यहां देख सकते हैं।
Leave a Reply