मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने अपना ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मिलिंद सोमन बारिश में बीच सड़क पर बैठे हुए हैं और मग्गे से पानी लेकर अपने सर पर डाल रहे हैं. साथ ही बड़े मजे से ‘ठंडे ठंडे पानी से नहाना चाहिए’ सॉन्ग गाते हुए नहा रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर और मशहूर मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं. इसके अलावा वो अपनी शानदार फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं. हाल ही में एक्टर सड़क के बीचों बीच नहाते हुए नजर आए और उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है.
मिलिंद सोमन (Milind Soman) आए दिन अपने वर्कआउट की फोटो और वीडियो से सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आते हैं. साथ ही वो अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को फिट रहने के टिप्स भी देते रहते हैं. वहीं उनके मजेदार और अलग अंदाज के वीडियो भी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं. ऐसा ही एक वीडियो उन्होंने फिर से फैन्स के साथ शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें बीच सड़क पर नहाते हुए देखा जा सकता है. मिलिंद का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
मिलिंद ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है ‘शूट मजेदार हैं! गर्म पानी, ठंडी बारिश, मानसून में आधी रात, जो लोग सोचते रहते हैं कि क्या मैं पुशअप्स और दौड़ने के अलावा कुछ भी करता हूं, यह एक और बात है, मूवी आ रही है’. मिलिंद सोमन (Milind Soman Video) का ये मजेदार वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
आपको बता दें, मिलिंद सोमन (Milind Soman) टॉप मॉडल में से एक हैं, अपनी फिटनेस के लिए वह खूब जाने जाते हैं. मिलिंद सोमन अपने फैंस से जुड़ना बिल्कुल भी नहीं भूलते हैं. मिलिंद सोमन के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द ही इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल में बतौर जज नजर आने वाले हैं. इस शो में मिलिंद के साथ अनुषा दांडेकर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आएंगी.
Leave a Reply