सुपरमॉडल अभिनेता मिलिंद सोमन भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हों लेकिन लड़कियां अभी भी उनकी दीवानी हैं। मिलिंद सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के के लिए तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर उनकी पत्नी अंकिता को शायद उनसे दोबारा प्यार हो गया है। ऐक्टर से मॉडल बने मिलिंद सोमन ने अपने यंग दिनों की एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसे देखकर उनकी पत्नी अंकिता का उनसे दोबारा शादी करने का मन होने लगा है।
एक प्राइवेट सेरिमनी में शादी कर चुके मिलिंद और अंकिता कई वैसे तो कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हैं। उनके रीसेंट पोस्ट ने सबका ध्यान खींचा। मिलिंद ने एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।
यह तस्वीर 2003 की है उस वक्त वह 38 साल के थे। अंकिता ने इस तस्वीर पर कॉमेंट किया है, श्क्या हमें दोबारा शादी कर लेनी चाहिए? इस पर मिलिंद का जवाब आया है, किसी भी दिन, कहीं भी।
मिलिंद और अंकिता अपने फैंस को रिलेशनशिप गोल्स देते रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी प्यारभरी बातें सबको काफी एंटरटेनिंग लगती हैं।
दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं हिचकिचाते हैं। कई तस्वीरों में अंकिता बिकीनी और मोनोकिनी में काफी हॉट नजर आ रही हैं।
सुपरमॉडल अभिनेता मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कंवर की मालदीव में समुद्र के किनारे बिताए छुट्टियों की तस्वीरों इंटरनेट पर छाई हुई हैं।
दोनों के बीच 25 साल का अंतर बताया जाता है।पिछले साल अप्रैल में मिलिंद और अंकिता ने शादी रचाई थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।
दोनों की ये तस्वीरें बता रही हैं कि दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। हाल ही में मालदीव से छुट्टियां मनाकर लौटे इस जोड़े ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी छुट्टियों के खास पलों की झलकियां फैन्स के साथ शेयर की थीं, लेकिन अंकिता ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, वे लोगों का दिल जीत रही हैं।
Leave a Reply