एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी हॉट अदाओं से कोहराम मचाती रहती हैं। उनका बोल्ड और सेक्सी अवतार एक बार जो देख लेता है उम्र भर के लिए उनका दीवाना बन जाता है। अब मलाइका अरोड़ा जल्द ही रिएलिटी शो सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 का हिस्सा बनने वाली हैं।
मलाइका अरोड़ा ने इस शो के आगाज से अपना एक वीडियो शेयर किया था और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब छाया था। अब मलाइका के इस स्टनिंग लुक की फोटोज वायरल हो रही हैं।
आपको बता दें, सुपर मॉडल ऑफ द ईयर का दूसरा सीजन 22 अगस्त से एमटीवी पर प्रसारित होगा। इस शो को मलाइका के अलावा मिलिंद सोमन और अनुषा दांडेकर भी जज करेंगे ।
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और हॉट फिगर के चलते हमेशा सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनके फैन्स उनके हर फोटो और वीडियो पर कमेंट कर उनके सेक्सी फिगर का राज पूछते रहते हैं।
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं. मलाइका जिम में कड़ा वर्कआउट करती हैं और बाहर के खाने से परहेज करती हैं।
मलाइका अरोड़ा फिल्मों में भले ही एक्टिव न रहती हों, लेकिन टीवी शोज में वो अक्सर जज की भूमिका निभाती हुई नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा अब फिर से एक शो को जज करने वाली हैं और उसका नाम श्सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 है।
मलाइका अरोड़ा खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं और सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 के लिए भी उन्होंने एक मॉडल वाला ही लुक तैयार किया है।
लाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड फिल्मों में अपने स्पेशल सॉन्ग से जबरदस्त पहचान बनाई है। उन्होंने छैंया छैंया, अनारकली और मुन्नी बदनाम जैसे सुपरहिट सॉन्ग दिए हैं।
Leave a Reply