मलाइका अरोड़ा कुछ भी करती हैं तो फौरन सुर्खियां में आ जाती हैं। इस बीच मलाइका का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि वो अर्जुन को बहुत मिस कर रही हैं।
सोशल मीडिया पर मलाइका का ये वीडियो छाया हुआ है जिसमें वह अर्जुन के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अर्जुन और उनके रिश्तों को लेकर इंडस्ट्री में चर्चा होती रहती है। दोनों को अक्सर हर इवेंट पर साथ देखा जाता है।
यही नहीं इस कपल की शादी को लेकर भी फैंस अक्सर कयास लगाते रहते हैं। हाल ही में मलाइका ने सिल्वर कलर की ड्रेस में एक फोटोशूट करवाया है। इस शॉर्ट ड्रेस में वे बेहद हॉट नजर आ रही हैं। एक बच्चे की मां मलाइका अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की बात पर चर्चा में रहती हैं।
उनका कहना है कि वे ट्रोल्स की परवाह नहीं करतीं। उन्होंने कहा, “व्यक्तिगत तौर पर मुझे बिल्कुल परवाह नहीं। मुझे सिर्फ उन लोगों के लिए बुरा लगता है जो सिर्फ एक तय तरीके से सोचते हैं।
Leave a Reply