इन दिनों मलाइका अरोड़ा का यूट्यूब डांस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। ये वीडियो लेटेस्ट तो नहीं है लेकिन लोग इसे बार बार देख रहे हैं, जिस कारण यह एक बार फिर से चर्चा में है।
इसमें कोई दो राय नहीं कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत और हॉट हैं, लेकिन उनके एक टैलंट के बारे में सभी को मालूम है और वह टैलंट है डांस।
मलाइका अरोड़ा बेहद अच्छी डांसर हैं और इसका प्रूफ इस विडियो के रूप में सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मलाइका अरोड़ा को इंडस्ट्री में फिटनेस क्वीन के नाम से जाना जाता है। 46 की उम्र में भी वह एक दम फिट और ग्लैमरस दिखती हैं। मलाइका जैसी सेक्सी कमर पाना लाखों लड़कियों की चाह होती है। मलाइका अपनी फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए जिम में घंटो पसीना बहाती हैं। इतना ही नहीं वह रोज सुबह योगा भी करती हैं।
मलाइका समय समय पर इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ अपने वर्कआउट फोटो वीडियो शेयर करके उन्हें मोटिवेट करती रहती हैं। इसके अलावा मलाइका फैंस के साथ अपने हॉट और सेक्सी फोटो वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। फैंस भी उनके फोटो वीडियो का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं और उस पर लाइक कमेंट करना कभी नहीं भूलते हैं।
Leave a Reply