180 करोड़ की लागत वाली लाल सिंह चड्ढा अभी तक केवल कमा पाई 27 करोड़

डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और करीना कपूर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरती हुई दिखाई दे रही है।

जहां शनिवार को फिल्म के बिजनेस में थोड़ी ग्रोथ देखने को मिली। वहीं इसके बाद फिल्म की टिकटें कई थिएटर्स में ना के बराबर बिक रही हैं और ऑक्यूपेंसी लेवल इतना कम है कि कई जगहों पर एक तय टिकटें नहीं बिकने की स्थिति में शो कैंसिल करने पड़ रहे हैं। 

इसी कड़ी में तरण आदर्श बोले- इतना काफी नहीं

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की कमाई के आंकड़े अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल पर पोस्ट भी किए हैं। 

तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि, ‘तीसरे दिन #LaalSinghChaddha की कमाई में वीकेंड फैक्टर के चलते मामूली ग्रोथ देखने को मिली। आगे वो बोले कि इतना काफी नहीं है। क्योंकि हालात को संभालने के लिए कम से कम डबल डिजिट में कमाई होनी चाहिए तीसरे दिन का टोटल जरूरी आंकड़े से कही ज्यादा कम है।

बता दें कि तरण आदर्श के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आमिर खान की विवादों में फंसी फिल्म लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज़ डे पर 11 करोड़ 70 लाख रुपये की कमाई की। वहीं इसके बाद शुक्रवार को फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट देखने को मिली और सिर्फ 7 करोड़ 26 लाख रुपये की कमाई हुई। 

तीसरे दिन फिल्म के बिजनेस में थोड़ी ग्रोथ दिखी और 9 करोड़ रुपये हासिल हुए।

फिल्म का अभी तक का कुल बिजनेस 27 करोड़ 96 लाख रुपये है वहीं फर्स्ट वीकेंड के लिहाज से ये आंकड़ा अभी ही बहुत कम है। जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि फिल्म का कुल बजट तकरीबन 180 करोड़ रुपये का है। वहीं सिर्फ लागत निकालने के लिहाज से फिल्म को अभी 153 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *