Entertainment:- मशहूर फिल्म डायरेक्टर एस एस राजामौली की फिल्मों को भारत मे खूब पसंद किया जाता है। यह इतिहास को उम्दा तरीक़े से लोगो के सामने प्रजेंटे करते हैं। इनकी फिल्मों की सराहना दक्षिण भारत से लेकर उत्तर भारत में खूब होती है। वही इन्होंने टॉप फ़िल्म बाहुबली और आरआर का निर्देशन किया। वही अब इन फिल्मों के आने का बाद यह एक नई फिल्म आनंद मठ लाने जा रहे हैं।
यह फ़िल्म 1770 के दशक की कहानी पर निर्मित है। लोगो को इस फ़िल्म का टाइटल काफी पसंद आ रहा है। अभी इस फ़िल्म के परिपेक्ष्य में कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन लोग यह अनुमान लगा रहे है की राजमौली की यह फ़िल्म उनकी पहली फिल्मों की तरह बेहतरीन होगी और लोगो का दिल जीत लेगी। यह फ़िल्म आंनद गिरी मठ पर आधारित होगी। फ़िल्म में इस मठ का चित्रण किया जाएगा। तो आइये जानते हैं क्या है आखिर आंनद गिरी मठ…..
जाने क्या है आंनद गिरी मठ:-
अगर हम आंनद गिरी मठ की बात करें तो यह एक किताब है। इस किताब की रचना बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय (चटर्जी) ने की है। इन्होंने ही वंदे मातरम की रचना की है। यह किताब साल 1882 में प्रकाशित हुई थी। इस किताब में क्रांतिकारी भावनाओं और सामाजिक और राजनीति चेतनाओं का जिक्र किया गया है।
यह किताब अंगेजो के खिलाफ लड़ाई एक माध्यम बनी। इस किताब ने अंगेजो की नीतियों पर प्रहार किया। जानकारी के अनुसार आनंदमठ की कहानी 1772 में पूर्णिया, दानापुर और तिरहुत में अंग्रेज और स्थानीय मुस्लिम राजा के खिलाफ सन्यासियों के विद्रोह की घटना से प्रेरित है।
यह कहानी हिन्दू सन्यासियों पर बनी हुई है। इसमे दिखाया जा सकता है कि किस प्रकार हिन्दू सन्यासियों ने मुस्लिम को हराया और अंग्रेजों के खिलाफ खड़े हुए और लोगो के मन मे आजादी की अलख जगाई। यह कहानी काल्पनिक है। इसे काल्पनिक तौर पर बनाया जाएगा और काल्पनिक आधार पर इसे एक इतिहासिक घटना है।
Leave a Reply