जाने टॉप 5 सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों के नाम और पठान की स्थिति

Entertainment:- जब कोई फ़िल्म रिलीज होती है। तो उसकी कमाई पर सभी की नजरें टिकी होती हैं। क्योंकि फ़िल्म को बनाने में कितना भी पैसा लगाया जाए। लेकिन रिकॉर्ड फ़िल्म की कमाई से ही बनाया जा सकता है।

वहीं अभी जब हाल ही में शाहरुख खान की फ़िल्म पठान रिलीज हुई। तो शुरुआती वीक में इसने जबरदस्त कमाई की। लेकिन तीसरे सफ्ताह तक फ़िल्म की कमाई मद पड़ गई। शाहरुख खान की पठान फ़िल्म को दर्शकों का खूब साथ मिला और इसने बॉलीवुड में पुनः जान डाल दी।
लेकिन यह फ़िल्म सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म नहीं बन पाई। वहीं आज हम आपको उन लोकप्रिय फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं। जिन्होंने बीते कुछ सालों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है और टॉप लिस्ट में बनी हुई हैं।

जानें सबसे अधिक कमाई करने वाली फ़िल्म-

सबसे पहले नम्बर पर आती है अमीर खान की फ़िल्म दंगल। यह फ़िल्म साल: 2016 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म ने 1924 करोड़ रुपये की कमाई की।
दूसरे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में बाहुबली-2 का नाम आता है। इस फ़िल्म ने 1749 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फ़िल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी।
तीसरे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है केजीएफ़-2। यह फ़िल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म की कमाई 1207 करोड़ रुपये है।
किचौथे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है आरआरआर। यह फ़िल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म की कमाई 1190 करोड़ रुपये है।
वहीं पांचवे नम्बर पर सबसे अधिक कमाई वाली फिल्म पठान रही है। जो साल 2023 में रिलीज हुई। अब तक इस फ़िल्म ने 937 करोड़ की कमाई की है। इस फ़िल्म की यह कमाई 19 दिनों में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *