सिद्धार्थ से ब्रेकअप की खबरों के बीच वायरल हुई कियारा की स्टोरी

डेस्क। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​को उनकी 2021 की फिल्म शेरशाह के लिए बहुत सराहना मिली थी। इस जोड़े को कई बार पापराज़ी द्वारा एक साथ देखा गया था, लेकिन इस महीने की शुरुआत में, उनके ब्रेकअप की अफवाहें सामने आईं थी।

इन अफवाहों के बीच, कियारा ने सोमवार को शेरशाह का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें उनके और सिद्धार्थ के साथ एक दिल वाला इमोजी भी था।  

सोमवार को, धर्मा प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘शेरशाह’ का एक पोस्टर साझा किया, जिसमें कहा गया है कि फिल्म ने हिट लिस्ट ओटीटी अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ वेब फिल्म, सर्वश्रेष्ठ-पुरुष एक्टर और सर्वश्रेष्ठ महिला अभिनेत्री श्रेणियों के लिए पुरस्कार जीते हैं। 

 कियारा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिल और हाथ जोड़कर इमोजी के साथ पोस्ट को साझा भी किया। सिद्धार्थ ने शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा के अपने रोल के लिए बहुत प्रशंसा हासिल की थी।  फिल्म में कियारा ने उनकी मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। लंबे समय से इस जोड़ी के एक दूसरे को डेट करने को अफवाहें सामने आ रही है। पर अभी किसी भी एक्टर ने इस बात को उजागर नहीं किया है।

कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान में अनन्या पांडे और ईशान खट्टर के साथ मिलकर नया साल भी मनाया।  बाद में, फरवरी में दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में, सिद्धार्थ को कियारा के साथ गले मिलते देखा गया था। 

बता दें कि सिद्धार्थ फिलहाल तीन फिल्मों; मिशन मजनू, योद्धा और थैंक गॉड पर काम कर रहे हैं, जो इस साल रिलीज होने वाली हैं।  

साथ ही कियारा अगले महीने भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्या के साथ दिखाई देंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *