बीटाउन के चार्मिंग बॉय कार्तिक आर्यन और मासूम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने कुछ दिनों पहले ही जयपुर में अपने फिल्म ‘भुल-भुलैया’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के लिए जो रोमांटिक सॉन्ग शूट किया था, उस सॉन्ग की शूटिंग की एक वीडियो लीक हो गया है। यह वीडियो उनके ही एक फैन पेज पर पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में कार्तिक, कियारा को बाहों में भर के गोल घुमते नजर आ रहे हैं।

कार्तिक ने इस वीडियो में व्हाइट कुर्ता और ब्घ्लैक पजामा पहना हुआ है। वहीं कियारा भी सिल्वर शिमरी लहंगे में नजर आ रही हैं।
इस वीडियो को देख कर तो यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार्तिक और कियारा अपनी केमिस्ट्री से अपने फैंस को अपना दीवाना बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
कुछ वक्त पहले कार्तिक ने भी अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट पर अपने ढोगीं बाबा का लुक किया था जो काफी वायरल हो रहा था।

बात करें, कार्तिक आर्यन कि तो हाल ही में वह में सारा अली खान के साथ नजर आए थे। इन दोनों की केमिस्ट्री को उनके फैंस ने बहुत पसंद किया था।

इन दोनों की जोड़ी इस फिल्म से पहले ही सुर्खियों में थी। ऐसे में लोग उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए काफी उत्सुक थे।
वहीं बात करे कियारा आडवाणी की तो उनकी पिछली दो फिल्में कबीर सिंह और ‘गुड न्यूज’ बड़ी हिट साबित हुई थी।

‘कबीर सिंह’ में उनके और शाहिद कपूर के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने फिल्म बनी थी।

. . . . . . . [#kartikaaryan #kiaraadvani #kartikians #kartikaryan #loveaajkal #dostana2 #followforfollowback #chintutyagi #kartikkiara #shooting #jaipur #kartikaaryan__universe ]

@kiaraaliaadvani #kiaraadvani
Leave a Reply