डेस्क। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के फैंस देश के हर कोने में पाएं जाते हैं, उनके जबरदस्त डांस और स्टाइल का हर कोई कायल है। सपना की फैन फॉलोइंग हरियाणा से लेकर हर राज्य में आग की तरह फैली हुई हैं। बिहार में भी सपना के दीवाने हैं। अब बात बिहार की हो रही है तो भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भी यहाँ विशेष अधिकार रखते हैं। वो अपने हर स्टाइल से लोगों के दिलों पर छा जाते हैं।
ऐसे में जब दोनों; सपना और खेसारी एक साथ एक ही स्टेज पर आ जाए तो धमाल मचाना तो तय है। साथ ही दोनों के फैंस का इन्हें एक साथ देखकर दीवाना हो जाना तो जाहिर सी बात है।
सोशल मीडिया पर इन दिनों दोनों ही बड़े स्टार्स का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें हरियाणवी से लेकर भोजपुरी पूरे उत्तरभारत के लोग देखकर इसकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे।
बात ही कुछ ऐसी है वीडियो में खेसारी लाल यादव जो अपने जबरदस्त डांस का तड़का लगते नज़र आ रहें हैं।
यह वीडियो इतना जबरदस्त है कि कोई भी इस वीडियो को देखकर थिरकने पर मजबूर हो जाए। इस वीडियो की बात करें तो इसमें सपना चौधरी लॉन्ग ऑरिंज सलवार सूट पहने देखी जा सकती हैं।
तो वहीं उसके साथ खेसारी का अंदाज भी काफी गजब ढाए हुए है। बिहार में भोजपुरी के फैन्स के लिए वह पल सबसे मजेदार था जब सपना ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ स्टेज पर पर ठुमके लगते हुए धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। दोनों ने Bhatar Aeihe Holi ke Baad गाने पर जमकर डांस किया।
Leave a Reply