शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा अभिनीत फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म का ट्रेलर सामने आते ही लोगों ने इसे खूब प्यार दिया था. फिल्म का अब तक दो गाना रिलीज हो चुका है औऱ इसने फिल्म रिलीज के पहले ही सफलता कि रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहला गाना मेरा नाम तू..रिलीज हुआ था .
इसमें कैटरीना कैफ का डांसिंग और सेक्सी अंदाज काफी शानदार लग रहा हैं। कैटरीना कैफ इस गाने में सुपरस्टार बबीता कुमारी के रूप में नजर आ रही हैं. कैटरीना कैफ ने जैसा डांस किया हैए उसे देखने के बाद आप भी हुस्न परचम का सॉन्ग गुनगुनाने पर मजबूर हो जाएंगे.
जीरो फिल्म के इस सॉन्ग को लेकर शाहरुख खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्विट करते हुए लिखा दीवानों की ये भीड़ अब न होगी कम, आ गई है बबीता कुमारी लहराने परचम. साल का सबसे सिजलिंग सॉन्ग हुस्न पर रिलीज हुआ. गाने को कोरियोग्राफ करने वाले बोस्को मार्टिस ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा मुझे इस गाने का हिस्सा होने के लिए काफी खुशी है. बता देंए शाहरुख खान को बौने बउआ और कैटरीना कैफ को बॉलीवुड सुपरस्टार बबिता कुमारी के रूप में दिखाया गया है.
वैसे भी आनंद एल राय देसी टच वाली फिल्में बनाने के लिए पहचाने जाते हैं और देसी टच पूरी तरह से फिल्म में नजर भी आ रहा है. इससे पहले रिलीज हुए इश्कबाजी सॉन्ग में कैटरीना कैफ शाहरुख खान को किस्स (Kiss) करती हुई दिखीं तो शाहरुख खान कहते ने अपने अंदाज में डायलॉग मारते हुए बोले ओए दुनिया वालों तुमने लाइफ में मेरी कभी इज्जत नहीं की, ये देखे बौना जा रहा है, ये देखो बौना आ रहा है. आज उसी बौने को बबीता कुमारी ने होंठों पर चूम लिया है.
शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म में वीएफएक्स का कमाल है और इसका बजट लगभग 100 करोड़ रु. जीरो के इश्कबाजी सॉन्ग को लगभग डेढ़ करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फिल्म का म्यूजिक अजय अतुल ने दिया है.
Leave a Reply