मनोरंजन– साउथ की फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए हैं। वही अब साउथ की शानदार फ़िल्म कांतारा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। यह फ़िल्म कुछ ही दिनों में 100 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में शामिल हो गई है।
शुरुआत में यह फ़िल्म कन्नड़ भाषा मे रिलीज की गई थी और इसने अपने प्रदर्शन से अपने दर्शकों को।खूब संतुष्ट किया। वही अब इसे तमिल और हिंदी भाषा मे रिलीज किया गया है और इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।
इस फ़िल्म ने कन्नड़ भाषा मे पूरी दुनिया मे 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फ़िल्म को 30 सितंबर को रिलीज किया गया था। लोगो को यह फ़िल्म काफी पसंद आई।
जानकारी के लिए बता दें फिल्म ने हिंदी भाषा में दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.25 से 2.50 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया। फ़िल्म की कुल कमाई देखी जाए तो दो दिनों में फिल्म लगभग 3.25 से 3.50 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
इस फ़िल्म को आयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिल रही है, इसके बाद भी फिल्म बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब हो रही है।
इस फिल्म में ऋषभ शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म में मनुष्य और प्रकृति के बीच संघर्ष को दिखाया गया है. फिल्म की कहानी कर्नाटक की लोक कथाओं पर आधारित है. फिल्म के डायरेक्टर ने इसे केजीएफ 2 से बहुत अलग बताया है।
Leave a Reply