हिंदुत्व पर टिप्पणी मामले में कन्नड़ अभिनेता गिरफ्तार

देश– आज देश में हिंदुत्व पर कुछ भी बोलना किसी जुर्म से कम नहीं है। अगर कोई हिंदुत्व को लेकर कोई टिप्पणी करता है तो उसका कानूनी झमेलों में फसना कोई नई बात नहीं है। वहीं अब हिंदुत्व विरोधी ट्वीट के मामले में कन्नड अभिनेता और जाति विरोधी कार्यकर्ता चेतन कुमार उर्फ़ चेतन कुमार अहिंसा को न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। चेतन ने अपने ट्वीट में हिंदुत्व को झूठ आधारित बताया था।

उन्होंने कहा, हिंदुत्व झूठ पर आधारित है। सावरकर ने कहा था कि हिन्दू राष्ट्र तब बना जब राम रावण को हराकर अयोध्या आए थे। यह झूठ है। चेतन कुमार ने लिखा था, “1992: बाबरी मस्जिद राम का जन्मस्थान है, ये झूठ है। 2023: उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने टीपू सुल्तान की हत्या की. ये भी झूठ है। हिंदुत्व को सच से हराया जा सकता है. बराबरी ही सच है।
जानकारी के लिए बता दें भारतीय दंड संहिता, 1860 की धारा 295ए के तहत वह कृत्य अपराध माने जाते हैं जहां कोई आरोपी व्यक्ति, भारत के नागरिकों के किसी वर्ग की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के विमर्शित और विद्वेषपूर्ण आशय से उस वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या ऐसा करने की कोशिश करता है।
जानकारी के लिए बता दें पिछले तीन सालों में उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में दर्ज हुआ ये तीसरा मामला है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *