करण सिंह ग्रोवर से तलाक के 8 साल बाद भावुक हुई जेनिफर , बोली मैं बर्बाद हो गई थी

Entertainment:- छोटे पर्दे की लोकप्रिय एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और यह अक्सर अपनी वेब सीरीज सीरियल और वीडियोज के चलते सुर्खियों में बनी रहती है। इनके फैन्स इनके स्टाइल को खूब पसंद करते हैं और आय दिन इनकीं तारीफ के पुल बांधते रहते हैं। लेकिन इस समय सोशल मीडिया पर इनका अतीत इनके सामने आकर खड़ा हो गया है और लोग इनकीं पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बाते कर रहे हैं। वही अब करण के साथ अपने रिश्ते को लेकर जेनिफर विंगेट ने चुप्पी तोड़ी है और 8 साल बाद उनसे अलग होने पर वह कुछ बोली है।

जेनिफर विंगेट ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि जब वह करण से अलग हुई तो वह समय उनके लिए काफी मुश्किल था उन्हें इस दर्द से निकलने में काफी समस्या हुई। वह एक दम टूट चुकी थी उन्हें नहीं समझ आ रहा था कि वह क्या करे। उन्होंने इस दर्द से निकलने के लिए खुद को व्यस्त किया और इस व्यस्तता ने उन्हें इस लॉस्ट से उभरने में मदद की। उन्होंने कहा जब उनका करण से तलाक हुआ तो वह बिल्कुल टूट चुकी थी सोशल मीडिया पर लोग उनको लेकर तरह तरह की बातें कर रहे थे वह उस सबसे काफी डिस्टर्ब हुई।
जब हमे प्राइवेसी चाहिए थी तब लोगो ने हमारे रिश्ते को जग जाहिर किया और हमे स्पेस देने की जगह और तोड़ दिया। करण जब मेरी लाइफ से गए तो मैं रुक सी गई थी आगे का कोई रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था लेकिन मैं पुनः खड़ी हुई अपनो ने साथ दिया मैंने खुद को काम मे लगाया और मैं इस दर्द से निकली। लेकिन अब मैं काफी खुश हूँ जीवन मे जो होता है अच्छे के लिए होता है और हमारा तलाक भी अच्छे के लिए हुआ। बता दें इससे पहले करण ने जेनिफर को लेकर कहा था कि उनसे उनकी शादी जीवन की सबसे बड़ी गलती थी। वह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं और अब वह बिपाशा बसु के पति है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *