Holi Songs : फागुन का महीना लग चुका है और मंगलवार को देशभर में रंगों से सराबोर त्योहार होली मनाई जाएगी। होली का खुमार चढ़ना शुरू हो चुका है। होली की धूम अभी से बाजारों में दिखनी शुरू हो गई है । यूं तो होली सोमवार और दुल्हंडी मंगलवार को है लेकिन वीकेंड की वजह से लोगों में होली की उमंग अभी से देखने को मिल रही है. ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं होली के वो गाने जो आपको थिरकने पर मजबूर कर देंगे। होली खेले रघुबीरा से लेकर बलम पिचकारी तक वो सारे गाने हम आपके लिए लेकर आए हैं जो आपके होली के जश्न में चार चांद लगा देंगे।
होली पर खास होता है खाना और गाना। खाना तो आप देख ही लेंगे, हम आपके लिए गाने का इंतजाम किए देते हैं । होली पर यूं तो एक से बढ़कर एक गाने हैं। लेकिन जिस गाने के बिना होली अधूरी है वो है अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की फिल्म सिलसिला का गाना रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे… होली पर ये गाना ना बजे तबतक होली का असली स्वाद नहीं आता। इस गाने के रीमेक वर्जन भी बन गए हैं लेकिन असली स्वाद तो पुराने गाने से ही है । रंग बरसे होली का वो गाना है जिसे बजाए बिना होली बिलकुल फीकी लगती है. इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा का जबर्रदस्त रोमांस देखने को मिलता है. यूट्यूब पर इस गाने को करोड़ों बार देखा जा चुका है।
रंग बरसे….. भीगे चुनर वाली… रंग बरसे… !
बॉलीवुड में एक से बड़कर एक होली के गाने हैं जैसे फिल्म शोले का गाना होली के दिन दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। ये भी होली का सदाबहार गाना है जो होली पर अक्सर बजाया जाता है। इसके अलावा फिल्म नदिया के पार में जोगी जी धीरे-धीरे भी होली का पूरा समा बांध देता है । होली पर वैसे भी बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में जोगीरा गाने की परंपरा है, इन इलाकों में होली पर लोग टोपी पहनकर जोगीरा गाते हुए नजर आ जाएंगें और नुक्कड़ों पर जोगी जी धीरे-धीरे तेज आवाज में बजता हुआ सुनाई देगा जो अपने आप में इस बात की गवाही देता है कि होली आ रही है।
होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुबीरा….
अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म बागबान में भी होली पर एक गाना है होली खेले रघुबीरा अवध में होली खेले रघुवीरा… अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पर फिल्माया गया ये गाना भी होली पर खूब धूम मचाता है. होली पर हर घर में ये गाना बजाया जाता है और लोग झूमकर नाचते हैं। राजेश खन्ना की फिल्म कटी पतंग का गाना आज ना छोड़ेगे…! भी होली पर चलने वाली प्लेलिस्ट में होता है। इसके अलावा अंग से अंग लगाना सजन हमें ऐसे रंग लगाना भी होली के सदाबहार गानों में से एक है।
यह होली आपकी भरेगी झोली, यदि आप करें होली से जुडे़ ये दो उपाय
Leave a Reply