एकता कपूर अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्मदिन के मौके पर भी एकता कपूर विवादों का सामना कर रही हैं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब एकता कपूर अपनी वेब शोज की वजह से लोगों की आलोचना झेल रही हैं। इससे पहले भी कई बार एकता कपूर लोगों के गुस्से का शिकार कर चुकी हैं। अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं वेब शोज के बारे में बताने जा रहे हैं।
वेब सीरीज ‘xxx 2’
एकता कपूर इन दिनों अपनी वेब सीरीज xxx 2 की वजह से लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही हैं। वेब शो में आपत्तिजनक सीन्स हटाए जाने के बाद भी लोग एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं और सेना का अपमान करने का आरोप भी लगा रहे हैं। इतना ही नहीं खुद एकता कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि उनको लगातार रेप की धमकियां मिल रही हैं। बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ ने तो एकता कपूर के घर लीगल नोटिस तक भिजवा दिया है जिसके मुताबिक 14 दिनों के अंदर एकता कपूर माफी और 100 करोड़ रुपए हरजाना देना होगा।
गंदी बात
एकता कपूर के वेब शो गंदी बात को लेकर जमकर विवाद हो चुका है। उन दिनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस शो ने खूब चर्चा बटोरीं थीं। गंदी बात में दिखाए गए बोल्ड सीन्स ने तो हंगामा मचा दिया था। लोग इन वेब शो को अश्लील बता कर बंद करने की मांग करने लग गए थे।
गंदी बात 4
गंदी बात की सफलता के बाद एकता कपूर इस शो के चार सीजन लेकर आ चुकी हैं। सीजन 4 में बोल्ड सीन्स की भरमार है। यही वजह है जो इस एडल्ट वेब शो का ट्रेलर सामना आने के बाद इसको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था। ट्रोलिंग और आलोचना के बाद भी सीजन 4 को जबरदस्त व्यूअरशिप मिली थी।
एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स
वेब सीरीज ‘एम.ओ.एम.-मिशन ओवर मार्स’ का पोस्टर भी विवाद का कारण बन चुका है। इस वेब सीरीज की वजह से एकता कपूर पर गलत जानकारी परोसने के आरोप लगे थे। पोस्टर में गलत रॉकेट की तस्वीर शेयर की गई थी। रुस के इस रॉकेट पर तिरंगा भी लगा देखकर एकता कपूर की खूब आलोचना की गई थी। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों ने मेकर्स की खूब क्लास लगाई थी।
एकता कपूर ने पेश की थी सफाई
मामला गरमाता देखकर ऑल्ट बालाजी ने दावा किया था कि, ‘रॉकेट की ये तस्वीर केवल एक रिप्रेजेंटेटिव तौर पर इस्तेमाल की गई है। असली रॉकेट की तस्वीर को वेब शो में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कॉन्ट्रेक्ट को ध्यान में रखते हुए शो के पोस्टर को डिजाइन किया गया था।
कोड एम
टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की वेब सीरीज ‘कोड एम’ भी विवादों में घिर चुकी है। इस वेब सीरीज पर भी सेना का अपमान और गलत छवि दिखाने के आरोप लगे थे। इस शो में जेनिफर विंगेट एक मेजर के किरदार में नजर आई थीं।
कहने को हमसफर हैं 2
एकता कपूर का वेब शो ‘कहने को हमसफर हैं 2’ में टीवी एक्टर पार्थ समथान और पूजा बनर्जी के लिप लॉक किस ने हंगामा मचा दिया था। ये दोनों ही कलाकार सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में भाई बहन के किरादर में भी नजर आते हैं। ऐसे में इन दोनों के लिप लॉक किस की काफी आलोचना की गई थी। लोगों का मानना था कि एक शो में भाई बहन का किरदार निभाने वाले लवर्स कैसे बन सकते हैं।
kim kardashian ने न्यूड होकर कराया फोटोशूट, बिकिनी की जगह पहने फूल, जिसे देख फैंस की उड़ी नींद
Leave a Reply