Happy Birthday Amrish Puri: खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल हैं अमरीश पुरी

Happy Birthday Amrish Puri: खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल हैं अमरीश पुरी

Happy Birthday Amrish Puri: अमरीश पुरी की बुलंद आवाज इतनी शानदार होती थी कि कई बार वे हीरो पर भी भारी पड़ जाते थे। इन्हीं डरवाने और खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल हैं अमरीश पुरी का भी नाम। लाहौर, पंजाब (अब पाकिस्तान) में  जन्में अमरीश पुरी साहब फिल्मों में हीरो बनने आए थे, लेकिन असली पहचान उन्हें विलेन के किरदारों से ही मिली।

अमरीश पुरी को आज हम इसलिए याद कर रहे हैं, क्योंकि 22 जून को उनका जन्मदिन है। अमरीश पुरी के जन्मदिन उनके कुछ चुनिंदा डायलॉग्स के साथ एक बार फिर फिल्मी पर्दे के मोगैंबो को याद करते हैं, तभी तो वो जहां भी होंगे कहेंगे- मोगैंबो खुश हुआ…

मोगैंबो खुश हुआ, जा सिमरन जा, जी ले अपनी जिंदगी ,पैसों के मामले में मैं पैदाइशी कमीना हूं, दोस्ती और दुश्मनी का क्या, अपनों का खून भी पानी की तरह बहा देता हूं, आओ कभी हवेली पर ,जिंदगी में भी वीसीआर की तरह रिवाइंड बटन होता तो, कितना अच्छा होता, इतने टुकड़े करूंगा कि तू पहचान नहीं सकेगा, जवानी में अक्सर ब्रेक फेल हो जाया करते हैं ! ,जब भी मैं किसी गोरी हसीना को देखता हूं, मेरे दिल में सैकड़ों काले कुत्ते दौड़ने लगते हैं ,अजगर किसे कब और कहां निगल जाता है ये तो मरने वाले को भी पता नही चलता,   ये डायलॉग आज भी लोगों के जुबान से उतरे नहीं है। इन डायलॉगों ने अमरीश को फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़े खलनायक के रूप में पहचान दिलाई।

Happy Birthday Amrish Puri: खतरनाक विलेन की लिस्ट में शामिल हैं अमरीश पुरी
Photo Credit- Social Media

बता दें कि, 12 जनवरी, 2005 को ब्रेन हेमरेज के चलते मुंबई में उनका निधन हो गया था। अपने पूरे करियर में (1967-2005) तकरीबन 400 फिल्मों में काम किया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘कच्ची सड़क’ थी, जो उनके निधन से करीब डेढ़ साल बाद 2006 में रिलीज हुई थी।

उनकी मिस्टर इंडिया में मोगैम्बो खुश हुआ डायलॉग को दर्शकों ने काफी पसंद किया। थियेटर में फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले अमरीश पुरी को 17 साल थियेटर में बिताने पड़े और इसके बाद उन्होंने रेशमा और शेरा में पहला किरदार निभाया था।

अपने फिल्मी करियर में अमरीश पुरी ने कई ऐसे किरदार निभाए जो आज भी याद किए जाते हैं। अमरीश पुरी बॉलीवुड के एक ऐसे विलेन थे जो हीरो पर भारी पड़ जाते थे। उन्होंने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘नगीना’, ‘नायक’, ‘दामिनी’ और ‘कोयला’ जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग लाखों दिलों में खास जगह बनाई। ‘मिस्टर इंडिया’ का मोगैम्बो हो या ‘नगीना’ का भैरोंनाथ, ‘अजूबा’ का ‘वजीर-ए-आला’ हो या फिर ‘तहलका’ का जनरल डोंग’ उनके कई किरदारों की आज भी चर्चा होती है।

अमरीश पुरी ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। अमरीश पुरी हॉलीवुड की फिल्म Indiana Jones and the Temple of Doom में भी काम किया था। इस फिल्म में उन्होंने अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *