फिल्म डायरेक्टर की अजब गजब लव स्टोरी, आप नहीं कर पाएंगे यकीन

डेस्क। Film Director J.P Dutta Love Story: बॉलीवुड की दुनिया में ऐसी कई डायरेक्टर हैं, जिनकी फिल्मों का लोग इंतजार करते हैं और इन नामी डायरेक्टर में एक नाम है जे पी दत्ता (J.P Dutta)।

‘बॉर्डर’ (Border) जैसी शानदार और हिट फिल्म बनाने के बाद जे पी दत्ता घर-घर में जाने जाने लगे। इस फिल्म को आज भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देखना बहुत पसंद किया जाता हैं। वहीं अपनी फिल्मों से देशभक्ति का जज्बा भरने वाले जे पी दत्ता की प्रेम कहानी से शायद ही आप महरूम होंगे। क्या आप जाते हैं कि उनकी शादी ऐसे हालातों में हुई, जिसके बारे में शायद आपने पहले कभी ना सुना हो।

‘रिफ्यूजी’, ‘एलओसी’, ‘बॉर्डर’ जैसी सुपरहिट फिल्में बनाकर सभी का दिल जीत चुके डायरेक्टर जेपी दत्ता (JP Dutta) का जन्म 3 अक्टूबर 1949 को मुंबई में हुआ था। वहीं जेपी दत्ता ने वॉर बेस्ड फिल्म बनाकर बॉलीवुड में एक लेवल भी सेट कर दिया था। वहीं फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी खूब लाइम लाइट में रहती है। वहीं कहा जाता है कि मशहूर बॉलीवुड एक्टर की पत्नी के साथ उन्होंने भागकर शादी की थी।

क्या आप जाते हैं कि जे पी दत्ता की पत्नी का नाम है बिंदिया गोस्वामी है। बिंदिया गोस्वामी 70 और 80 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस भी रह चुकी हैं। उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है जैसे- ‘गोलमाल’, ‘खट्टा-मीठा’, ‘खुद्दार’ आदि।

आपको यह भी बता दें बिंदिया गोस्वामी उस जमाने के मशहूर एक्टर विनोद मेहरा की दूसरी पत्नी थीं पर साल 1985 में उन्होंने फेमस डायरेक्टर जेपी दत्ता से शादी कर ली। वहीं कई लोगों का यह मानना था कि विनोद मेहरा की घटती पॉपुलैरिटी को देख उन्होंने एक्टर से अलग होने का फैसला कर लिया था। वहीं दूसरी ओर जे पी दत्त का नाम काफी बढ़ रहा था और लोग उनकी फिल्मों को काफी पसंद करने लग गए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *