मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ी

डेस्क। मशहूर शायर मुनव्वर राणा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती भी करवाया गया है। अपोलो हॉस्टिल के डॉक्टरों ने मुनव्वर राणा को वेंटिलेटर पर रखा हुआ है। उनकी हालत नाजुक है, पर वहीं पर स्थिर बनी हुई है। मुनव्वर राणा की तबीयत खराब होने की जानकारी उनकी बेटी सुमैया राणा ने साझा की है। 
सुमैया राणा ने देर रात करीब 3 बजे एक वीडियो जारी करते हुए ये बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके पिता मुनव्वर राणा की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। लेकिन, आज उनकी हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हे अस्पताल में भर्ती भी किया गया है। सुमैया राणा ने सोशल मीडिया पर जनता से पिता के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की अपील करी है। डॉक्टर लगातार मुनव्वर राणा की सेहत पर नजर भी बनाए हुए हैं।
बेटी ने वीडियो शेयर कर दी बड़ी जानकारी
मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा ने देर रात वीडियो जारी करते हुए उनकी हेल्थ की जानकारी दी है। सुमैया राणा ने कहा, ‘मेरे पिता मुनव्वर राणा की सेहत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी जिसके कारण आज उन्हें लखनऊ के अपोलो अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया है। पापा की तबीयत पिछले दो-तीन दिनों से खराब है वहीं डायलिसिस के दौरान उनके पेट में दर्द था, जिसके चलते डॉक्टर ने उन्हें एडमिट कर लिया है। सीटी स्कैन में ये सामने आया है कि उनके गॉल ब्लैडर में कुछ दिक्कत है। इसके बाद उनकी सर्जरी भी की गई है। अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं और पिता डॉक्टरों की देख रेख में हैं वहीं उनका बेहतर इलाज चल रहा है। डॉक्टर इन्फेक्शन कम करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। साथ ही डॉक्टर ने अगले 72 घंटे काफी क्रिटिकल बताए हैं और ये उम्मीद है कि पापा जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *