टीवी की डेलीसोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) बीते कुछ समय से अपनी वेब सीरीज ‘xXx-2’ के चलते लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ समय पहले ही ‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में नजर आ चुके हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) ने एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी और देश की सेवा में जुटे सैनिकों के परिवार की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया था। हिंदुस्तानी भाऊ के एक्शन के बाद अब देश में जगह जगह एकता कपूर की वेब सीरिज के खिलाफ आवाज उठने लगी है जिसकी वजह से टीवी और फिल्मों की मशहूर प्रोड्यूसर की मुश्किलें बढ़ती ही चली जा रही हैं।
हाल ही में एकता कपूर की इस अडल्ट वेब सीरीज के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने शिकायत दर्ज करवा दी है। पूर्व सैनिकों द्वारा संचालित संस्था Martyrs Welfare Foundation (MWF) ने गुरुग्राम के पालम विहार पुलिस थाने में एकता कपूर के खिलाफ एफआईआर करवाई है और इस वेब सीरिज ‘xXx-2’ पर बैन लगाने की मांग की है।
इस बारे में बात करते हुए MWF के चेयरमैन मेजर टीसी राव ने बताया कि, ‘सेना में काम करने वाला हर एक सैनिक देश को बचाने के लिए अपनी जान देने के लिए तैयार रहता है लेकिन हम लोगों के बारे में एकता कपूर के ख्याल काफी अलग है। एकता कपूर को लगता है कि जब एक जवान सीमा की रक्षा करता है तो उस समय उसकी पत्नी किसी और के साथ अफेयर चलाती है। ये किस तरह की घटिया सोच है। इस तरह की कहानी हमारे देश के सैनिकों का मनोबल गिराती है।
वेब सीरिज ‘xXx-2’ के एक सीन पर आपत्ती जताते हुए टीसी राव ने कहा कि, ‘ इस अडल्ट वेब सीरीज के एक सीन में सेना की वर्दी पर लगा अशोक स्तंभ और बैज को फाड़ दिया जाता है। इस सीन में देश के अर्धसैनिक बलों का अपमान होते हुए दिखाया गया है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर एकता कपूर ने अपनी वेब सीरिज से इन सीन्स को नहीं हटाया तो हम उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ देंगे।’
Leave a Reply