डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों के अलावा कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं। साथ ही यही करण है कि अक्सर किसी ना किसी कारण से सुर्खियों में यह अभिनेता छाए रहते हैं। और इसी न किसी वजह से अक्सर ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड भी होता रहता है।
साथ ही इन सबके बावजूद करण जौहर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहते हैं। वह अपने जीवन से जुड़ी छोटी से छोटी बाते भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वहीं अब करण जौहर ने अचानक ही ट्विटर को अलविदा भी कह दिया है।
करण के इस फैसले से उनके फैंस बहुत हैरान रह गए हैं। वहीं अब इस पर बॉलीवुड एक्टर केआरके ने उनका मजाक भी उड़ाया है।
कमाल आर. खान ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ”मैं देख रहा था लोग करण जौहर को उनके हर ट्वीट पर बुरी तरह से काफी गालियां दे रहे थे। और आखिर में उन्होंने अपना ट्विटर हैंडल ही डिलीट कर दिया। मैं उन लोगों का समर्थन नहीं करता जिन्होंने उन्हें ट्विटर छोड़ने के लिए मजबूर किया पर मैं यह अच्छी तरह से जानता हूं कि वह अपनी अगली फिल्म की रिलीज से पहले ट्विटर पर वापस आ जाएंगे।”
इसी कड़ी में केआर के अपने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि ”डियर करण, तुमने पहले अपना फोन नंबर बदला और अब ट्विटर को भी छोड़ दिया। तो भविष्य में मैं तुम्हारी फिल्मों की असली रिपोर्ट कैसे दे पाऊंगा ये तो ठीक नहीं है ब्रो।”
इसी के साथ द कश्मीर फाइल्स डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा यह भी कहा कि ”मेरा मानना है कि पॉजिटिव एनर्जी की तलाश करने वाला एक सच्चा व्यक्ति सोशल मीडिया को पूरी तरह से छोड़ देता है। वहीं केवल ट्विटर को छोड़ना क्योंकि यह पाखंड या बनावटीपन की अनुमति नहीं देता है और इंस्टाग्राम पर बने रहना क्योंकि यह ब्रांड प्राप्त करता है और नकलीपन की अनुमति भी देता है। यह जीवन के लिए आपका बहुत खराब नजररिया है।”
Leave a Reply