डेस्क। अयुष्मान खुराना की फिल्म डॉक्टर जी को लेकर काफी चर्चा हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी नजर आने वाली है।
हर बार की तरह इस बार भी आयुष्मान खुराना इसमें भी एक समस्या को दूर करते नजर आने वाले हैं। वहीं इस बार अभिनेता एक पुरुष समलैंगिक विशेषज्ञ का जीवन बिता रहे हैं जो अपने रास्ते में आने वाली बाधाओं को दूर करता है।
बात करें एडवांस बुकिंग की तो डॉक्टर जी ने 3 प्रमुख मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं से लगभग 19000 टिकट बेचे हैं और यह संख्या अभी काफी निराशाजनक है, इससे इतना तो तय है कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग में निर्माताओं को काफी निराश किया है।
बता दें ऐसा माना जा रहा है कि आयुष्मान खुराना की फिल्म अपनी खुद की फिल्मों के ही करीब पहले दिन नहीं पहुंचती नजर आ रही।
आप सभी जानते हैं कि बधाई दो और ड्रीम गर्ल जैसी फिल्मों ने पहले दिन करीब 8- 10 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं ये फिल्म इससे काफी कम कलेक्शन करते दिख रही है। इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर मेकर्स इसलिए और भी चिंतित हैं क्योंकि फिल्म सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शक ही देख सकते हैं।
इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा असर भी देखने को मिल सकता है। वहीं अब फिल्म रिलीज होकर कैसा धमाका करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। मेकर्स को इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं।
Leave a Reply