“Dil Bechara” सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी मूवी का Trailer Release

“Dil Bechara” सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी मूवी का Trailer Release

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने सोशल मीडिया पर ‘दिल बेचारा’ को थिएटर में रिलीज करने का ट्रेंड भी चलाया। ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म को कोई भी फ्री में देख सकता है। इसके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म के सब्क्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी. बस एप इंस्टॉल करके इसे देखा जा सकेगा। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

जाहिर है सुशांत के निधन के बाद यूं उनकी फिल्म और ट्रेलर की रिलीज उनकी फैंस के आंखों में एक बार फिर से आंसू ला देगी. फैंस लगातार सुशांत की इस फिल्म को थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे थे। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म रिलीज करना बेहतर समझा। अगर आप भी सुशांत सिंह राजपूत की एक्टिंग के फैन हैं तो आप उनकी इस आखिरी फिल्म को देखकर उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते हैं।

बता दें कि इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपॉजिट संजना सांघी है. संजना इसी फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। संजना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था जिससे कयास लगाए जा रहे हैं उन्होंने भी फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने का मन बना लिया है। ट्रेलर रिलीज से पहले यानी आज सुबह संजना ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सुशांत को याद किया था. मालूम हो कि यह फिल्म काफी लंबे वक्त से रुकी हुई थी। फिल्म को इस साल थिएटर में रिलीज होना था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते इसे रोक दिया गया, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद इसे डिजिटल रिलीज किया जा रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *