बीटाउन की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सुपरहॉट एक्ट्रेस के रूप में जानी जाती है। वह ना सिर्फ हॉटनेस के मामले में बल्कि कमाई के मामले में भी सभी को पीछे छोड़ देती है। फिल्मों के लिए दीपिका सबसे अधिक भुगतान वाली एक्ट्रेस हैं। इनदिनों दीपिका अपने सेक्सी फोटोशूट से सभी को खूब इंप्रैस कर रही है।
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में फिल्म छपाक में नजर आई थी। आने वाले दिनों में वह रणवीर सिंह के साथ 83 में दिखाई देंगी। फिलहाल 83 की रिलीज डेट का टाल दिया गया है।
हालांकि दीपिका सोशल मीडिया पर अपना कमाल दिखा रही है. इंस्टाग्राम पर दीपिका ने अपनी कुछ फोटोज शेयर की है, जिससे वह अपने चाहने वालों को खूब इंप्रैस कर रही है।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम इस फोटोशूट की कई फोटोज शेयर की है. अलग अलग लोकेशन, पोज और आउटफिट में आप भी दीपिका की खूबसूरती को देख हैरान रह जाएंगे।
इस बार दीपिका अपनी खूबसूरती के साथ ही अपनी हॉटनेस से भी सभी का दिल जीत रही है। इंस्टाग्राम पर दीपिका की इन फोटोज को सभी काफी पसंद कर रहे हैं और यह इन जिनों जमकर वायरल भी हो रही है।
वैसे अक्सर दीपिका इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो वीडियो शेयर करती है, जिसमें उनका बोल्ड व हॉट अंदाज देखने को मिलता रहता है। फैंस भी उनकी लेटेस्ट फोटो वीडियो का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
यही कारण है कि इंस्टाग्राम पर दीपिका पादुकोण के 45 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं. उनके फॉलोअर्स को देख आप उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा सकते हैं।

दीपिका पादुकोण ने अपनी अच्छी हाइट और खूबसूरती के कारण मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिमेश रेशमियां के म्यूजिक एल्बम आप का सुरूर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।
हालांकि फिल्मों की बात की जाए तो कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या उनकी पहली फिल्म है। वहीं बॉलीवुड में उन्होंने ओम शांति ओम से अपना डेब्यू किया।
#jiomamimumbaifilmfestival
Leave a Reply