डांसर और सिंगर सपना चौधरी की मौत, ऐसी उड़ी अफवाह, जानिए क्यों और कैसे फैली ये झूठी …!

अभी लोग सिद्धार्थ शुक्ला की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत से उभर भी नहीं पाये थे कि फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौत की खबर सोशल मीडिया पर सामने आई है।  जिससे सभी लोग सन्न हैं। सोशल मीडिया पर सपना की मौत की खबर देखकर लोग कमेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बहरहाल, सोशल मीडिया पर सपना की मौत की खबर दौड़ी-दौड़ी घूम रही है।

एक्सीडेंट में हुई मौत…
सपना की मौत की खबर (Sapna Choudhary Death News) में बताया जा रहा है कि उनकी मौत एक्सीडेंट में हुई है | सपना की मौत की एक पोस्ट में लिखा गया कि बहुत ही दुखद खबर, कार एक्सीडेंट में हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की मौत| आगे भावुकता में लिखा- मिस यू…… बतादें कि, इस पोस्ट में सपना की तस्वीर भी दी गई है|

-dancer-sapna-choudhary-death-fake-news

क्या वाकई ऐसा …
सपना चौधरी की मौत की खबर देख जहां कुछ लोग सीधे श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग इस खबर को गलत बता रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं| फिलहाल, आपको बतादें कि सपना चौधरी के साथ कोई हादसा नहीं हुआ है| वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं| सही-सलामत हैं| यह जो उनके बारे में मौत की खबर फ़ैल रही है यह मात्र एक अफवाह है| यह गलत खबर है|

बता दें कि, ऐसा सिर्फ Sapna Choudhary के साथ नहीं बल्कि इससे पहले कई अन्य फेमस लोगों के साथ भी ऐसा हो चुका है| सोशल मीडिया पर उनके मौत की खबर चल गई है| जिसके बाद संबंधित लोगों को अपने जिन्दा होने का सबूत देना पड़ा है| ध्यान रहे कि हाल ही में बॉलीवुड एक्टर परेश रावल के निधन की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी| जिसके बाद बड़े मजाकिया लहजे में परेश रावल ने खुद के जिन्दा होने का सबूत दिया था|

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *