राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस प्रैक्टिस सेशन में से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में राधिका अपनी आखिरी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने नाचन नू जी करदा पर जमकर थिरकती नजर आ रही है. बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका मदान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डांस प्रैक्टिस सेशन में से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. इसमें वह अपनी फिल्म अंग्रेजी मीडियम के गाने नाचन नु जी करदा पर थिरकते हुए नजर आ रही हैं. इसके साथ राधिका मदान ने लिखा, ये कुछ अनोखे स्टेप्स हैं जिसे फिल्माने का हमें वक्त नहीं मिला. ये बेहद ही टेक्निकल हैं, जिसके लिए सालों अभ्यास की जरूरत है.
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस राधिका मदान आखिरी बार दिवंगत अभिनेता इरफान खान की लास्ट फिल्म अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आई थीं. इस समय वह दिल्ली में अपने घर पर हैं. बता दें कि सरकार ने जैसे ही घरेलू फ्लाइट्स को चलाने के लिए मजूंरी दी कि राधिका मदान मुंबई से दिल्ली पहुंची थीं.
वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका मदान की फिल्म अंग्रेजी मीडियम’ एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है. फिल्म में राधिका मदान ने इरफान खान की बेटी का किरदार निभाया था. इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर शौरी, डिंपल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी और दीपक डोबरियल महत्वपूर्ण भूमिका में थे.
Leave a Reply