डेस्क। विद्युत जामवाल की अपकमिंग फिल्म रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार थी पर इससे पहले ही वह इतने विवादों में घिर गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मेकर्स को इसपर माफी तक मांगनी पड़ रही है।
बीते दिनों इस फिल्म का गाना ‘हक हुसैन’ कुछ समय पहले ही रिलीज हुआ था। इस गाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई है। इस वजह से फिल्म के मेकर्स को इस गाने को लेकर मुस्लिम समुदाय से माफी मांगनी पड़ रही है। मेकर्स का कहना है कि जिन भी लोगों की धार्मिक भावनाओं को हक हुसैन गीत से ठेस पहुंची है, हम उनसे माफी मांगते हैं। मेकर्स ने इस संबंध में एक बयान जारी कर माफी मांगी है।
कुछ समय पहले विद्युत जामवाल की फिल्म खुदा हाफिज का गाना हक हुसैन रिलीज हुआ। बता दें कि इस गाने के प्रति शिया समुदाय के लोगों में गुस्सा है। साथ ही उनका कहना है कि गाने में हुसैन शब्द का इस्तेमाल किया गया है साथ ही इसमें आपत्तिजनक सीन भी दिखाए गए हैं। विशेष समुदाय के लोगों ने हुसैन शब्द और जंजीर के इस्तेमाल पर भी आपत्ति जताई थी। इसके बाद विवाद बढ़ता देख मेकर्स ने इसपर माफी मांगी और सोशल मीडिया पर बयान भी जारी किया। बता दें कि फ़िल्म दो दिन बाद शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है।
यहां देखिए ट्रेलर
” style=”border: 0px; overflow: hidden”” style=”border: 0px; overflow: hidden;” width=”640″>
मेकर्स ने क्या लिखा
मेकर्स ने अपने बयान जानकारी देते हुए कहा है कि, हमने शिया समुदाय की बातों को संज्ञान में लेते हुए गाने में बदलाव करने का फैसला लिया है। सीबीएफसी सेंसर बोर्ड की परमिशन से हमने जंजीर ब्लेड भी हटा दिए हैं और ‘हक हुसैन’ को ‘जुनून है’ से बदल दिया है। आगे उन्होंने कहा कि हम शिया समुदाय के लोगों के माफी मांगते हैं। हमारा इरादा किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने से नहीं था। फिल्म में किसी भी शिया समुदाय के सदस्य को गलत तरीके से प्रदर्शित नहीं किया गया है और न ही शिया समुदाय के किसी भी व्यक्ति पर हमला करते हुए दिखाया गया है।
मेकर्स ने आगे यह भी लिखा है कि गाने के माध्यम से वह सिर्फ इमाम हुसैन की गौरव गाथा दिखाने का प्यास कर रहे थे। उन्होंने कहा , हमारा उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाओं के खिलाफ जाना नहीं था। फिर भी शिया समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए हमने (मेकर्स से) बदलाव (गाने में) किए हैं।
क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म में विद्युत जामवाल और शिवालिका ओबरॉय लीड रोल में हैं। आगामी 8 जुलाई 2022 को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Leave a Reply