कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की MRI में हुआ बड़ा खुलासा

डेस्क। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अपने जीवन की जंग लड़ रहे हैं। राजू श्रीवास्तव का AIIMS में उपचार भी चल रहा है। राजू श्रीवास्तव के तमाम प्रशंसक उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

वहीं इस कड़ी में राजू श्रीवास्तव का अब स्वास्थ्य अपडेट सामने आया है। राजू श्रीवास्तव के भाई ने राजू के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है।

उनके अनुसार, राजू श्रीवास्तव का रात में चिकित्सकों ने MRI की। साथ ही राजू श्रीवास्तव के भाई दीपू का यह भी कहना है कि डॉक्टर बता रहे हैं कि राजू की कोई नस दब गई है। इसको रिकवर करने की कोशिश भी की जा रही है। हर कोई इस उम्मीद में है कि राजू ठीक हो जाएंगे। चिकित्सकों का यह कहना है कि इसमें वक़्त भी लग सकता है। उनके अनुसार इसमें पूरा सप्ताह या 10 दिन भी लग सकते हैं। किन्तु सबको यह उम्मीद है कि राजू ठीक हो जाएंगे। 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के बेहतर उपचार में डॉक्टर पूरे प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में रात 9 बजे लगभग एम्स में राजू का डॉक्टर ने MRI किया। 

बता दें कि राजू के भाई दीपू श्रीवास्तव ने फोन पर अपने से संबंधित लोगों को जानकारी देते हुए राजू के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी थी।

राजू के कई रिश्तेदार एवं परिवार वाले सब दिल्ली पहुंच चुके हैं। वो अपने रिश्तेदारों के यहां रुक कर राजू की पल-पल की खबर भी ले रहे हैं। अस्पताल में राजू को देखने वालों का तांता लगा हुआ है। पर चिकित्सकों ने किसी को मिलने की अनुमति नही दी है। डॉक्टर राजू की हर पल मॉनेट्रिंग भी कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *