Malhaar Rathod On Casting Couch : बॉलीवुड में आए दिन कोई न कोई एक्ट्रेस इंडस्ट्री में अपने साथ हुई भयावह घटना शेयर करती दिखाई दे जाती है। फिल्म या टेलीविजन इंडस्ट्री दोनों ही जगह नयी एक्ट्रेस को पैर जमाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में कई बार कास्टिंग काउच जैसे कई मामले सामने आते हैं। लेकिन ये मामले तब सामने आते हैं जब ये अभिनेता इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके होते हैं।
ऐसी ही एक अभिनेत्री कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। ये अभिनेत्री हैं मल्हार राठोड हैं। मल्हार ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी आपबीती सुनाई है। उन्होंने अपने शुरुआती अनुभव को साझा करते हुए मीडियो को दिए इंटरव्यू में मल्हार ने बताया कि कई साल पहले जब वो इंडस्ट्री में नई थीं, तब उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया था।
कई सालों पहले जब वो इंडस्ट्री में नई आई थीं और एक अच्छे ब्रेक का इंतजार कर रही थीं तभी उन्हें डायरेक्टर ने रोल देने के बहाने बुलाया। अभिनेत्री ने बताया कि एक 65 साल के प्रोड्यूसर ने उन्हें टॉप उतारने को कहा था। मल्हार उस समय इंडस्ट्री में नई थीं। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि उन्हें अब क्या करना चाहिए। उन्होंने बताया कि वो उस दौरान काफी डर गई थीं।
मल्हार अकेली ऐसी अभिनेत्री नहीं हैं जिन्होंने इस तरह की दिक्तों का सामना किया है। ऐसे कई बड़े-बड़े चेहरे भी हैं जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं। कई सेलेब्स तो इस वजह से इंडस्ट्री को अलविदा भी कह चुके हैं। वहीं विद्या बालन, सुरवीन चावला जैसे सितारे भी अपने इस तरह के अनुभवों को साझा कर चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने भी बताया था कि इंडस्ट्री में यदि आपका कोई कनेक्शन नहीं है तो ये राह आपके लिए काफी मुश्किल होती हैं।
हालांकि मल्हार ने इस मुश्किल का सामना कर अब अपने आप को इंडस्ट्री में स्थापित कर लिया है। मल्हार कई विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा मल्हार ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा खासा नाम कमा लिया है। मल्हार हॉटस्टार पर श्तेरे लिए ब्रो, सनसिल्क रियल एफएम और होस्टेजेस जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं।
Leave a Reply