बिना शादी के पिता बने थे बॉलीवुड स्टार तुषार कपूर

डेस्क : बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार किड्स हुए रहे जो अपने पैरेंट्स की तरह हिट नहीं हो पाए वहीं उनमें से एक नाम तुषार कपूर का भी है। हालांकि इंडस्ट्री में उनकी दाल नहीं गली लेकिन फिर भी उन्होंने बॉलीवुड के लिए कभी न भुलाए जाने वाला अजब ट्रेंड सेट किया था।
तुषार कपूर अब पूरे 46 साल के हो गए हैं। तो आइए आज हम आपको तुषार और उनकी उन उपलब्धियों से मिलवाते हैं जिन्हें शायद आप ना अच्छे से जानते हों।
धमाकेदार रहा उनका डेब्यू
साल 2001 में तुषार कपूर ने फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू शुरु किया था। वहीं इस फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर को कास्ट भी किया गया था। इसी के साथ इस फिल्म में उन्हें काफी सराहा गया और  उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के अवार्ड से भी नवाजा गया। वहीं इसके बाद कई फिल्में रहीं जिसमें उन्होंने अपने किरदार से वाहवाही लूटी हैं वहीं ‘खाकी’ फिल्म में उनके द्वारा निभाया गया पुलिस (Police) का किरदार और ‘वहीं क्या कूल है हम’ और ‘गोलमाल सीरीज’ जैसी कॉमेडी फिल्में भी शामिल हैं। बता दें अभिनेत्री अंतरा माली के साथ साइंस फिक्शन फिल्म ‘गायब’ में उनका किरदार आज भी लोगों के द्वारा याद किया जाता है।
इसके अलावा भी उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम कर रखा है। इसमें जीना सिर्फ मेरे लिए, कुछ तो है, इंसान, गुड बॉय बैड बॉय, शूटआउट एंड लोखण्डवाल, ढोल, द डर्टी पिक्चर, शोर इन द सिटी, लाइफ पार्टनर और गोलमाल अगेन का नाम भी शामिल है। वहीं इसके बाद फिल्म इंडस्ट्री में उनकी दाल नहीं गली और वह धीरे-धीरे वह बॉलीवुड से गायब हो गए लेकिन निजी जीवन में उन्होने कुछ ऐसा किया जिससे पूरे बॉलीवुड के सामने वह एक उदाहरण की तरह उभर कर सामने आएं हैं।
बिना शादी किए पिता बनें तुषार
तुषार कपूर पहले ऐसे अभिनेता बनें जो विट्रो फर्टीलाइजेशन के जरिये बिना शादी किए बच्चों के पिता बन चुके हैं। साल 2016 में विट्रो फर्टीलाइजेशन के जरिये वह एक बच्चे के पिता बने थे जिसका नाम उन्होंने लक्ष्य रखा था और आज वह बॉलीवुड के पहले सिंगल पैरेंट्स की लिस्ट में शामिल हैं। वहीं तुषार आज काफी खुश हैं और सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस से जुड़े भी रहते हैं। वर्कफ़्रंट की बात करे तो तुषार कपूर जल्द ही अभिनेता नसरुद्दीन शाह के साथ फिल्म मारीच में दिखेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *