Blenders Pride Fashion : दुल्हन बनकर रैंप पर उतरीं Sara Ali Khan, शो में लगा दिए चार चांद

[object Promise]

एरोसिटी में ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर के 15वें सीजन का आयोजन हुआ जिसमें डिजाइनिंग वर्ल्ड से जुड़ी तमाम हस्तियों ने शिरकत की। इस दौरान डिजाइनिंग वर्ल्ड की सबसे मशहूर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के डिजाइनंस ने शो में चार चांद लगा दिए। शो की शोस टॉपर रहीं अभिनेत्री सारा अली खान जिन्होंने अबु जानी और संदीप खोसला के मास्टरपीस को पहनकर अपने आकर्षक लुक से शो में चार चांद लगा दिए।

ब्लेंडर्स प्राइड फैशन टूर में कलेक्शन गैलरी, द शोकेस और स्टाइल फोरम जैसे सेगमेंट शामिल थे, इनमें से प्रत्येक ने फैशन के पूरी तरह से नए रूप का जश्न मनाया। तीन जोन शिल्प, मिश्रण और पहचान वाली कलेक्शन गैलरी में अल्पना और नीरज, मोनिशा जयसिंह, शांतनु और निखिल, शाहाब दुराजी, वरुण बहल, राहुल मिश्रा, जेजे वाल्या, अमित अग्रवाल और गौरव गुप्ता सहित 80 से अधिक प्रसिद्ध डिजाइनर्स के 82 प्रतिष्ठित पीसों का कलात्मक प्रदर्शन किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *