बाइसेक्सुअल मूस जट्टाना ने वर्जिनिटी को लेकर दिया चौकाने वाला बयान, कहा- ‘वर्जिनिटी एक मिथक है’

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली और बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट मूस जट्टाना यानी मुस्कान जट्टाना ने हाल ही में कुछ ऐसा कहा है कि वह चर्चाओं में आ गईं हैं। आपको पहले तो हम यह बता दें कि मूस खुद को बाइसेक्सुअल घोषित कर चुकीं हैं और अब उन्होंने यह कहकर सभी को हैरान कर दिया है कि वह एक लड़की से ही शादी करना चाहती हैं। इसी के साथ ही उन्होंने भारत में वर्जिनिटी को लेकर चल रही बहस के बीच भी चौकाने वाला बयान दिया है। हाल ही में उन्होंने लोगों की सोच को लेकर कहा, ‘जब भी कोई भारतीय पुरुष अपने लिए लड़की देखने जाता है तो उसकी एक ही ख्वाहिश होती है कि उसे सीलबंद लड़की मिले, जबकि ऐसा कुछ होता ही नहीं है।’

आप देख सकते हैं मूस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है कि ‘आखिर वर्जिनिटी है क्या?’ उन्होंने जवाब देते हुए लिखा है- ‘वर्जिनिटी एक मिथक है। सील-वील कुछ नहीं होती है। यह एक मांसपेशी होती है, जो बड़े होने के साथ खुद ही टूट जाती है। इसके बारे में सीखिए। लेकिन इसका उपयोग महिलाओं और लड़कियों को नीचा दिखाने के लिए मत कीजिए। भगवान का शुक्र है कि वह किसी संकुचित दिमाग वाले भारतीय परिवार के लिए कभी भी संस्कारी नहीं बन पाएँगी।’ आगे उन्होंने कहा, ‘शुक्र है कि कोई भी माँ उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेगी। शुक्र है ऊपर वाले का। शुक्र है कि मैं बेगैरत, बदतमीज और बेशर्म हूँ। मैं चाहती हूँ कि किसी भी लड़की या महिला को निरर्थक परंपरा और उम्मीदों ना बंधना पड़े।’

इसी के साथ आगे मूस ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘मैं आप सभी बहनों के बेहतर जीवन की कामना करती हूँ। मैं आपके लिए अद्भुत सेक्स की कामना करती हूँ। बहुत सारी इंटीमेसी, प्रयोग और नई चीजें सीखने के लिए प्रार्थना करती हूँ। कोई भी अपनी इच्छाओं को ना रोके। मुझे आशा है कि आपको पूरी दुनिया देखने को मिले।

मैं कामना करती हूँ कि आपका साथी आपके बर्तन धोए, बिस्तर सजाए। मैं चाहती हूँ कि आप स्वतंत्र और जीवन से भरपूर हों। मैं प्रार्थना करती हूँ कि आपके पार्टनर आपसे बहुत प्यार करे।’ अब मूस के इस पोस्ट पर कई लोग उनका सपोर्ट करते दिख रहे हैं। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *