डेस्क। देश के जाने माने यूट्यूबर आशीष चंचलानी आज अपना जन्मदिन मना रहे है, आशीष चंचलानी ने खुद कुछ समय पहले अपने जीवन से जुड़े कई किस्से लोगों के साथ शेयर किए थे। आशीष ने कोरोना महामारी के दौरान अपने यूट्यूब के सफर के बारे में भी काफी कुछ बताया है।
आशीष ने यह भी कि बताया, ‘मैं बचपन से अभिनेता बनना चाहता था। वहीं मेरे पिता मुझे स्क्रीन पर अकेले देखना चाहते थे। साथ ही मैंने बहुत सारी बॉलीवुड फिल्में भी देखी हैं। मैं केवल हीरो नहीं एक्टर भी बनना चाहता था। वहीं पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने अभिनय करने का फैसला किया तो मेरे पिता ने कहा कि वहां लाखों-करोड़ों लोग हैं तुम ये कैसे कर पाओगे? तो मैने इंजीनियरिंग करना आरम्भ कर दिया। एक समय आया कि मुझे बहुत अजीब लगने लगा था।’
आशीष ने ये भी बताया, ‘मैंने एक बार तो अभिनय में हाथ आजमाने का फैसला किया फिर मैंने शुरुआत Vine ऐप से की। आरम्भ में मैंने Vine पर वीडियो बनाने शुरु किए। ये अपने करियर के लिए नहीं बल्कि सिर्फ मजे करने के लिए किया था। मैंने उन वीडियो को इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करा और लोगों ने मेरे वीडियो में अन्य लोगों को टैग करना भी आरम्भ कर दिया। फिर बस वहीं से सब कुछ आरम्भ हो गया और फेसबुक, ट्विटर के बाद यूट्यूब पर भी एंट्री हो गई।’
इस कड़ी में फिलहाल आशीष चंचलानी को हमारी ओर से जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, वो इसी तरह तरक्की पाते रहे…
Leave a Reply