Bigg Boss OTT : घरवालों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े, अक्षरा और मूस की बढ़ी टेंशन!

‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) को शुरू हुए करीब हो हफ्ते हो गए हैं और इन दो हफ्तों में घरवालों के बीच खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिले। इन झगड़ों के बीच जहां कुछ कनेक्शन और मजबूत होते दिखे तो वहीं कुछ कनेक्शन्स में फूट भी देखी गई। लेकिन अब एक ऐसा कनेक्शन है, जिसका एक मेंबर ऑपोजिट कनेक्शन के मेंबर की तरफ अट्रैक्ट हो रहा है और इससे मूस जट्टाना (Moose Jattana) व अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को इन्सिक्यॉरिटी हो रही है।

यहां बात हो रही है प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और नेहा भसीन (Neha Bhasin) के बीच बढ़ती नजदीकियों की। ‘बिग बॉस ओटीटी’ में पहले दिन से ही नेहा और प्रतीक के बीच कई मुद्दों पर अनबन देखी गई। हालांकि कुछ ही पलों में उनका पैचअप भी हो जाता है। नेहा भसीन भी कई बार कह चुकी हैं कि वह चाहकर भी प्रतीक से उस लेवल पर नहीं लड़ पातीं, जिस पर वह लड़ते हैं। लेकिन अब दोनों की बीच जो इक्वेशन और बॉन्ड दिख रहा है वह, मूस और अक्षरा को परेशान कर रहा है। हालांकि नजदीकियां प्रतीक की तरफ से नहीं बल्कि नेहा की तरफ से नजर आ रही हैं और इसी बात से मूस व अक्षरा परेशान हैं।

टास्क के दौरान नेहा भसीन, अक्षरा और प्रतीक को लेकर कुछ कॉमेंट करने लगीं, जिससे प्रतीक ने उनसे कहा कि वह और अक्षरा बाहर से शादी करके आए हैं। आखिरी फेरा उन्होंने बिग बॉस के घर के बाहर सेट पर लिया था। यह बात सुनकर सभी हंसने लगते हैं।

हाल ही के एपिसोड में जब नेहा और प्रतीक एक टास्क के दौरान मस्ती कर रहे थे तो मूस को यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मूस, निशांत भट्टी की कनेक्शन हैं, लेकिन वह प्रतीक की भी अच्छी दोस्त हैं और उन्हें पसंद करती हैं। शायद इसीलिए मूस को नेहा का प्रतीक के करीब जाना पसंद नहीं आया है। अक्षरा भी इसी वजह से परेशान दिखीं। प्रतीक उनके कनेक्शन हैं। बीते ‘संडे का वार’ एपिसोड में उन्होंने करण जौहर (Karan Johar) व घर के सभी सदस्यों के सामने ऐलान किया था कि चाहे पूरा घर उनके या प्रतीक के खिलाफ खड़ा हो जाए, लेकिन वह कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ेंगी। ऐसे में जब उनके कनेक्शन प्रतीक का बॉन्ड नेहा भसीन के साथ बन रहा है तो उन्हें बुरा लग रहा है।

टास्क के दौरान जब मूस और अक्षरा ने देखा कि प्रतीक सेब खा रहे थे, लेकिन नेहा उनसे सेब छीनकर खुद खाने लगती हैं तो उन्हें बुरा लग जाता है। प्रतीक को भी यह बात सही नहीं लगी। तब उन्होंने घर के अंदर जाकर वह सेब डस्टबिन में फेंक दिया और कहा कि वह किसी का बचा हुआ खाना नहीं खाते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *