BIGG BOSS 14: झगड़ों के घर में नवरात्रि सेलिब्रेशन की धूम, कंटेस्टेंट्स ने किया गरबा

[object Promise]

बिग बॉस 14 के घर में पिछले कुछ दिनों से काफी लड़ाई झगड़ा देखने को मिल रहा हैं। काफी ड्रामे के बाद एक बार फिर बीबी हाउस में खुशियां आने वाली हैं। कलर्स के सोशल मीडिया पर जारी प्रोमो में आप सभी घर वालों को जश्न मनाता देख सकते हैं। नये प्रोमो में आप देखेंगे कि घर में कुथ मेहमान आये है जो गाना गा रहे हैं और घर के सभी सदस्य नवरात्री के अवसर पर डांस कर रहे हैं।

बिग बॉस के नये प्रोमो में आप देख सकते हैं कि घर के सभी सदस्य ने गरबा ड्रेस पहनकर अच्छे बने हुए है। घर के अंदर मेहमान ने एंट्री मारी है। घर में आने वाले मेहमान सिंगर प्रीति पिंकी है जो शो में अपनी सिंगिंग का जलवा बिखेरेंगी। शो में सभी कंटेस्टेंग उनके गानों पर गरबा करते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आप देख सकते है कि जान और निक्की तंबोली काफी अच्छे से डांस कर रहे हैं। वही पवित्रा भी सफेद रंग के कुरता ड्रेस में काफी एंजोय कर रही हैं।

आपको बता दें कि बीबी हाउस में इस बार मेकर्स ने नया तड़का डालने के लिए घर में सीनियर्स की एंट्री करवायी थी। जिसके बाद बीबी लवर्स ने इस बाद का विरोध भी किया था। लवर्स का मानना था कि सीनियर्स के कारण नये प्रतियोगी उभर कर नहीं दिखाई दे रहे हैं। सारी सुर्खिया केवर मशहूर हो चुके सीनियर्स ही बटौर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *