Bigg Boss 13 : बिग बॉस को लेकर Rakhi Sawant ने कही बड़ी बात, Bigg Boss मेरे पहले पति हैं, हमारी शादी हुई

Bigg Boss 13 : बिग बॉस को लेकर  Rakhi Sawant ने कही बड़ी बात, Bigg Boss मेरे पहले पति हैं, हमारी शादी हुई

मुंबई। टीवी का पॉपुलर शो ‘बिग बॉस 13’ में बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला के बीच नोक झोंक देखने को मिली। दोनों के बीच ऐसी बहस छिड़ गयी कि शेफाली ने गुस्से में शहनाज की तुलना राखी सावंत से कर दी। बस फिर क्या था, इसके बाद राखी ने भड़कते हुए कई वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए।

View this post on Instagram

#bigboss13

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511) on

आपको बता दें कि इन दिनों टीवी का शो ‘बिग बॉस 13’ चर्चा में है। इसमें से एक वीडियो में राखी बिग बॉस को लेकर बड़ी बात कहती हैं।

Bigg Boss 13 : बिग बॉस को लेकर  Rakhi Sawant ने कही बड़ी बात, Bigg Boss मेरे पहले पति हैं, हमारी शादी हुई
Rakhi Sawant – Photo Credit Social Media

वीडियो में राखी ने कहा- मेरी शादी होने के बाद भी लोग मेरे पीछे पड़े रहते हैं। बिग बॉस आप तो मेरे पहले पति रह चुके हैं। आप तो मुझे बहुत चाहते थे. बिग बॉस सीजन 1 में हम दोनों की शादी भी हुई थी। आपकी उसी राखी की शो में धज्जियां उड़ाई जा रही है। अब मुझे आपसे बात करनी है। साथ ही राखी ने फैंस से भी शो देखने की अपील की है।

इससे पहले राखी के कई सारे वीडियोज सामने आए थे। वीडियो में राखी ने कहा था-आप लोग मुझे क्या समझते हैं। मैंने शेफाली जरीवाला और शहनाज गिल जैसे कंटेस्टेंट के खिलाफ कंप्लेन कर दी है। मैं इतनी बिजी रहती हूं और आप लोग बिग बॉस में मेरा नाम खराब कर रहे हैं। आप लोगों को शर्म नहीं आती।

बता दें कि राखी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अमेरिका में रहने वाले बिजनेस मैन रितेश से शादी की है। हालांकि अभी तक कभी भी राखी अपने पति के साथ मीडिया के सामने नहीं आई हैं. राखी ने यह भी कहा है कि उनके पति रितेश को मीडिया में आना अच्छा नहीं लगता है।

Bigg Boss 13 : बिग बॉस को लेकर  Rakhi Sawant ने कही बड़ी बात, Bigg Boss मेरे पहले पति हैं, हमारी शादी हुई
Rakhi Sawant – Photo Credit Social Media

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *