बिग बॉस सीजन 12 में जसलीन मथारू ने अपने ग्लैमर का तड़का लगाया था। वे भजन सम्राट अनूप जलोटा संग अपने रिश्ते को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बनी रहीं।
गुरू शिष्या के रिश्ते से खुद को प्यार में बताने वाले यह दाोनो जैसे बिग बास घर में आये। रातों – रात सुर्खियों में आ गये। अब जसलीन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।
जिसमें वे मॉल में झाड़ू लगाते हुए दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो जसलीन मथारू सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। परन्तु ये वीडियो सच है या फेक, आइये जांचते हैं।
जसलीन मथारू किसी मॉल में हैं। वे वहां झाड़ू खरीद रही हैं। लेकिन एक स्मार्ट ग्राहक की तरह वे सामान लेने से पहले उसकी पूरी तरह से जांच कर रही हैं। वीडियो में जसलीन के हाथों में दो झाड़ू हैं।
वे बारी बारी से दोनों झाड़ू से थोड़ा सा फर्श क्लीन करती दिख रही हैं। दोनों झाड़ू को ट्राई करने के बाद जसलीन फैसला करती हैं कि उन्हें कौन सा झाड़ू लेना है। इसे कहते हैं स्मार्ट कस्टमर।
ये वीडियो शेयर करते हुए जसलीन मथारू ने कैप्शन लिखा- ‘झाड़ू लगाना कोई मुझसे सीखे।’
बता दें, जिसलीन के इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी आ रहे हैं। किसी ने लिखा है, ‘जसलीन मथारू लगाए झाड़ू’ तो एक यूजर ने लिखा है, ‘इतनी सुंदर झाड़ूवाली नहीं देखी..’ वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जैसे आप लगाती हो, झाड़ू तो वैसे ही लगती है’!
आपको बता दें कि बिग बॉस हाउस में जसलीन मथारू ने अपने गुरु अनूप जलोटा संग एंट्री की थी। शो के प्रीमियर के दिन जसलीन ने खुलासा किया था कि वे और अनूप जलोटा रिलेशनशिप में हैं.। इस बात ने सभी को चैंका दिया था और रातो रात अनूप जलोटा और जसलीन मथारू सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए थे। लेकिन घर से निकलने के बाद दोनों ने ही खुलासा कर दिया कि उन्घ्होंने ये सिर्फ खेल के लिए किया था।
Leave a Reply